पाकिस्तान में परफॉर्म करने के बाद गायक मीका सिंह का विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और गायक-अभिनेता मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) ने विदेश मंत्रालय से दिलजीत दोसांझ का वीजा रद्द करने की मांग की है। पाकिस्तानी प्रमोटर रेहान सिद्दीकी के निमंत्रण पर दिलजीत दोसांझ 21 सितंबर को अमेरिका में परफॉर्म करने वाले हैं। जिसके बाद दिलजीत का ये फैसला एफडब्ल्यूआईसीई को रास नहीं आया।
2 of 5
diljit dosanjh
- फोटो : social media
एफडब्ल्यूआईसीई ने विदेश मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी जिसमें कहा गया है कि 'दिलजीत दोसांझ एक अच्छे गायक और कलाकार हैं लेकिन पाकिस्तान के रहने वाले रेहान सिद्दीकी के निमंत्रण को स्वीकार करने का यह सही समय नहीं है। ऐसे में हम मांग करते हैं कि उनका वीजा रद्द किया जाए।'
3 of 5
Ashok Pandit
- फोटो : social media
एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा कि 'अगर एक-दो दिन में दिलजीत कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं तो हम उन्हें सहयोग नहीं करने के लिए नोटिस भेजेंगे। फेडरेशन ने पहले ही कहा है कि किसी भी पाकिस्तानी के लिए काम नहीं करना है ऐसे में दिलजीत क्यों लोगों की भावनाएं आहत करना चाहते हैं?'
4 of 5
mika singh
- फोटो : file photo
इससे पहले मीका सिंह ने परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां कराची में 8 अगस्त को परफॉर्म किया था। इसके बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) ने मीका पर बैन लगा दिया गया था। उनके माफी मांगने के बाद ये बैन हटाया गया।
5 of 5
mika singh
- फोटो : instagram
मीका ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'मैं इसके लिए सबसे माफी मांगता हूं और आगे से ये गलती कभी नहीं होगी। उन्होंने कहा था कि अगर किसी को वीजा मिलेगा तो, कोई भी जाएगा। आपको मिलेगा तो आप भी जाएंगे। मुझे मिल गया था मैं चला गया।' मीका ने बताया कि वो बहुत पहले अपने आयोजकों से वादा कर चुके थे।