सिनेमाजगत में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को महज सात साल हुए हैं। इतने छोटे सफर में आयुष्मान ने फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म देकर आयुष्मान ने साबित कर दिया कि सिनेमाजगत को एक नया सितारा मिल गया है। इस बीच आयुष्मान से जुड़ी बड़ी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक लगातार सुपरहिट फिल्म देने वाले इस अभिनेता ने अपनी फीस बढ़ा दी है। खास बात है कि फीस में इजाफा 500 प्रतिशत कर दिया है।
2 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान पहले एक फिल्म के दो करोड़ रुपये लेते थे लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान साल 2020 से अब किसी भी फिल्म के 10 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे।
3 of 5
ayushmann khurrana
- फोटो : social media
एंटरटेनमेंट पोर्टल के सूत्रों की मानें तो 'ड्रीम गर्ल' फिल्म की सफलता के बाद दर्शकों के बीच आयुष्मान की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। उनका मानना है कि आयुष्मान एक ऐसे अभिनेता है जिनका फिल्म में होना सफलता का दूसरा नाम है। साथ ही विश्वास भी है कि फिल्म की कहानी भी शानदार होगी।
4 of 5
Ayushmann Khurrana Dream Girl film look
- फोटो : file photo
आयुष्मान के पास इस समय कई फिल्मों के ऑफर्स हैं। 'ड्रीम गर्ल' के बाद अब आयुष्मान जल्द ही 'बाला' फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म सात नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ऐसे में फिल्म से भी लोगों की काफी उम्मीदे हैं।
5 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : you tube
आपको बता दें, आयुष्मान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 से 'विक्की डोनर' फिल्म से की थी। इस फिल्म में आयुष्मान ने अभिनय के अलावा गायकी में भी हाथ आजमाया। इससे बाद 'बरेली की बर्फी', 'शुभ मंगल सावधान', 'बधाई हो', 'अंधाधुन' और 'ड्रीम गर्ल' फिल्में उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। 'अंधाधुन' फिल्म के लिए आयुष्मान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देने का एलान किया गया है।
नोट- अमर उजाला फीस के आंकड़े की पुष्टि नहीं करता।
यह भी पढ़ें- दोस्त की शादी में श्लोका मेहता ने सास नीता अंबानी के साथ किया जोरदार डांस, देखें वीडियो