ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टर कहे जाते हैं। साल में मुश्किल से उनकी एक फिल्म रिलीज होती है, लेकिन वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती है। ऋतिक की सबसे सफल फिल्मों की बात की जाए तो उसमें 'अग्निपथ' (Agneepath) के नाम को भुलाया नहीं जा सकता है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस फिल्म का ये रीमेक वर्जन साल 2012 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी थे।
'अग्निपथ' को पूरे हुए 7 साल, ऋतिक रोशन ने पोस्ट में लिखा- 'इसके लिए हड्डियां तक जोखिम में डाली'
'अग्निपथ' के सभी किरदारों ने अपना काम बखूबी किया, यही वजह थी कि हर कलाकार के काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऋतिक ने तो इस फिल्म में 'विजय दीनानाथ चौहान' की शानदार भूमिका निभाई ही थी साथ ही संजय दत्त ने 'कांचा चीना' के किरदार से तो सबको हैरत में डाल दिया था। फिल्म के गाने 'अभी मुझ में कहीं' और 'चिकनी चमेली' लोगों की जुबान पर आज भी चढ़े हुए हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने आज 7 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है
ऋतिक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हरिवंश राय बच्चन की कविता 'अग्निपथ' को पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग के कुछ फोटोज भी साझा किए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अग्निपथ मेरे लिए किसी बड़े मौके से कम नहीं थी। शायद ही कोई स्क्रिप्ट आती है, जिसमें एक एक्टर सब कुछ जोखिम में डाल देता है, यहां तक की अपनी हड्डियां भी। ऐसे ही रोल की मैं तलाश कर रहा था। अन्यथा मैं सिर्फ सबसे आलसी आदमी हूं।'
'मैं स्पेन में 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की शूटिंग कर रहा था। उस दौरान करण जौहर ने करण मल्होत्रा को मुझे स्क्रिप्ट पढ़ाने के लिए भेजा, जो मुझे बहुत ही शिद्दत से क्लासिक की रीमेक का आइडिया बताने के लिए प्रेरित कर रहा था। वह सही था। उसकी बात सुनने के बाद, मैं ना नहीं कह सका। बाकी इतिहास गवाह है। मैं अपने जीवन के बाकी हिस्सों में एक्शन फिल्में करना चाहता हूं।
देखें पोस्ट...
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
बता दें कि इस साल ऋतिक की अगली फिल्म 'सुपर 30' रिलीज होगी । वह इस फिल्म में बिहार की कोचिंग इंस्टिट्यूट 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार की भूमिका में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही थी मगर किसी वजह से इसकी रिलीज को टाल दिया गया।