फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की एक और गीदड़ भभकी, भारतीय फिल्मों को लेकर किया ये ऐलान

Wed, 27 Feb 2019 10:36 AM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका भल्ला Updated Wed, 27 Feb 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
after air strike pakistan bans indian movies in pak film industry
bollywood - फोटो : amar ujala

पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर हमला कर ठिकानों को नष्ट कर दिया। आतंकी हमले का बदला जिस तरह भारतीय वायुसेना ने लिया उससे पाकिस्तान की सरकार तिलमिला गई है और नए-नए बयान जारी कर रही है।

after air strike pakistan bans indian movies in pak film industry
total dhamaal

अब एक बार फिर से पाकिस्तान ने गीदड़ भभकी दी है। पाकिस्तानी सरकार ने एयर स्ट्राइक के बाद मंगलवार को ऐलान किया कि कोई भी भारतीय फिल्म उनके देश में रिलीज नहीं होगी। यही नहीं भारत में शूट हुए दूसरे एड फिल्मों को भी रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

after air strike pakistan bans indian movies in pak film industry
Luka Chuppi - फोटो : instagram

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने बताया कि फिल्म प्रदर्शक एसोसिएशन ने भारतीय फिल्मों के बहिष्कार का फैसला किया है। साथ ही पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण को ये निर्देश जारी किए गए हैं कि भारत में बने एड फिल्मों का प्रसारण भी ना हो।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
after air strike pakistan bans indian movies in pak film industry
Badla film amitabh - फोटो : you tube

गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद कई फिल्ममेकर्स ने पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को रिलीज नहीं करने का फैसला लिया है। इनमें अजय देवगन की टोटल धमाल, लुकाछिपी, नोटबुक, कबीर सिंह और अर्जुन पटियाला प्रमुख है। ऐसे में जब भारतीय फिल्मों को पहले ही रिलीज नहीं करने का फैसला लिया गया है तो पाकिस्तान का ये ऐलान महज बयानबाजी से ज्यादा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
after air strike pakistan bans indian movies in pak film industry
Sonchiriya - फोटो : social media

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने बताया कि 'पाकिस्तान में 150 स्क्रीन्स हैं। वहां भारतीय फिल्में बेहद पॉपुलर हैं, जबकि पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री बहुत ही कम फिल्में बनाता है।' बता दें कि वहां की इंडस्ट्री की आय का बड़ा हिस्सा भारतीय फिल्मों से आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed