फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजा-महाराजा के खानदान से हैं अदिति राव हैदरी, 17 साल में अपने से कई साल बड़े लड़के से हुआ था प्यार

Sun, 29 Oct 2017 08:05 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Sun, 29 Oct 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
aditi rao hydari birthday special story know about personal life
अदिति राव हैदरी

हैदराबाद के शाही परिवार में जन्मीं अदिति राव हैदरी आज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। आज अदिति अपना 31वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। हाल ही में संजय दत्त के साथ उनकी फिल्म 'भूमि' रिलीज हुई थी। 

aditi rao hydari birthday special story know about personal life
अदिति राव हैदरी

अदिति ने साल 2006 में मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अदिति की पहली हिंदी फिल्म 'दिल्ली 6' थी। इस फिल्म के बाद अदिति ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। कुछ चलीं और कुछ पिट गईं। 

पढ़ें- लता मंगेशकर को इस सिंगर ने दी थी कांटे की टक्कर, अफेयर में पड़ीं और 12 साल पहले छोड़ दिए फिल्मी गाने

aditi rao hydari birthday special story know about personal life
अदिति राव हैदरी

अदिति अपनी एक्टिंग से दर्शकों को ये साबित कर चुकी हैं कि वो बड़ी स्टार्स को भी टक्कर दे सकती हैं। अदिति की हिट फिल्मों में 'रॉकस्टार' 'मर्डर 3', और 'फितूर' शामिल हैं। अदिति का ताल्लुक राजा-महाराजा के परिवार से है। 

पढ़ें- 'मोहब्बतें' के 17 सालः 25 साल छोटी इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने वाले थे बिग बी, जानें ऐसे सीक्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
aditi rao hydari birthday special story know about personal life
अदिति राव हैदरी

अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे। इसके अलावा अदिति मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी हैं। जो असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे और शांता रामेश्वर राव हैदराबाद के जाने-माने एजुकेशनिस्ट के साथ ओरिएंट ब्लैकस्वान पब्लिशिंग हाउस के चेयरपर्सन थे।

विज्ञापन
aditi rao hydari birthday special story know about personal life
अदिति राव हैदरी

एक इंटरव्यू में आदिति ने पिता एहसान हैदरी से अपने रिश्तों को लेकर खुलासा किया था। अदिति ने बताया था कि उनके पैरेंट्स की लव मैरिज हुई थी। लेकिन जब वो 2 साल की थीं तो दोनों अलग हो गए। वो अपनी मां के साथ दिल्ली आ गईं। अदिति की मां एक ठुमरी गायिका थीं। रोज सुबह अदिति तानपुरा की आवाज से उठती थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed