निर्देशक ओम राउत की आने वाली फिल्म आदिपुरुष रिलीज के लिए पूरी तरीके से तैयार है। कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। ट्रेलर देखने के बाद लोगों का एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ चुका है और अब उनसे फिल्म के लिए इंतजार नहीं हो रहा है। बीते दिन (मंगलवार) शाम को 5 बजे तिरुपति बालाजी मंदिर में एक प्री-रिलीज इवेंट हुआ। इस दौरान फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया। इतना ही नहीं इस भव्य कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर भी दिखाया गया, जिसके बाद हर तरफ सिर्फ आदिपुरुष की चर्चा हो रही है। इस दौरान प्रभास से फैंस ने उनकी शादी को लेकर सवाल किया, जिसका अभिनेता ने काफी दिलचस्प जवाब दिया है।
Prabhas: जल्द शादी करने जा रहे हैं प्रभास? बाहुबली स्टार ने फैंस से किया वेडिंग वेन्यू का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिपुरुष में राघव का किरदार निभा रहे प्रभास के एक जवाब ने फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। हाल ही में आदिपुरुष का फाइनल ट्रेलर लॉन्च हुआ, जहां प्रभास से उनके फैंस ने ढ़ेरों सवाल पूछे। प्रभास मोस्ट हैंडसम बैचलर की लिस्ट में टॉप पर हैं, ऐसे में फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। अब एक फैन ने प्रभास से वह सवाल पूछ ही लिया जिस पर एक्टर हमेशा चुप्पी साधे रहते हैं, तो प्रभास ने बता दिया कि वह कहां अपनी शादी करेंगे।
इसे भी पढ़ें- Ekta Kapoor: पिता की डांट के बाद 17 की उम्र में एकता कपूर ने की पहली नौकरी, आज हैं करोड़ों की मालकिन
कुछ समय पहले प्रभास का नाम अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा जा रहा था। इसके बाद उनका नाम आदिपुरुष की को-स्टार कृति सेनन के साथ जोड़ा जा रहा था। ऐसे में फैंस कहां चुप बैठने वाले थे, उन्होंने प्रभास से शादी को लेकर सवाल कर लिया। तो प्रभास ने शादी की तारीख भले न बताई हो लेकिन वेन्यू का जिक्र जरूर कर दिया है।
प्रभास ने कहा कि वह तिरुपति में ही अपनी शादी करेंगे। प्रभास का यह जवाब सुनते ही फैंस के चेहरे पर स्माइल आ गई। फैंस अब एक्टर की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि बाहुबली स्टार जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रभास काफी मस्ती के मूड में दिखाई दिए।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान प्रभास ने अपने फैंस से मजाक में यह भी कह दिया कि अब वह हर साल कम से कम दो फिल्में लेकर आएंगे और अगर यह संभव हुआ तो तीसरी पर भी काम करेंगे। बता दें कि 6 जून को आदिपुरुष पांच भाषाओं में रिलीज होगी। रामायण पर आधारित इस फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत कर रहे हैं।