{"_id":"6663c49d0456a0a1db01fedc","slug":"adhyayan-suman-reaction-on-kangana-ranaut-slapping-incident-read-details-inside-2024-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Adhyayan Suman: थप्पड़ कांड के बाद कंगना रणौत के समर्थन में आए अध्ययन सुमन, जानें अभिनेता ने क्या कहा?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Adhyayan Suman: थप्पड़ कांड के बाद कंगना रणौत के समर्थन में आए अध्ययन सुमन, जानें अभिनेता ने क्या कहा?
कंगना रणौत इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उन्हें सीआईएसफ की महिला सिपाही ने थप्पड़ मार दिया था। इस घटना की अब तक कई सितारे निंदा कर चुके हैं। अब इस सूची में अभिनेत्री के पूर्व प्रेमी अध्ययन सुमन का नाम जुड़ गया है। हाल ही में एक बातचीत में अध्ययन ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी।
एक कार्यक्रम में शामिल हुए शेखर सुमन और अध्ययन सुमन से जब इस घटना पर सवाल किया गया तो शेखर ने कहा कि चाहे यह किसी के भी साथ हुआ हो, यह पूरी तरह से गलत है। उन्होने कहा कि वह अब मंडी से सांसद हैं। अगर किसी को विरोध करना है तो सभ्य तरीके का इस्तमेाल किया जाना चाहिए। इस तरह की हरकत अस्वीकार्य है। वहीं जब अध्ययन से इस बारे में पूछा गया तो वह अपने पिता से बिल्कुल सहमत नजर आए।
उन्होंने कहा कि भले ही व्यक्तिगत रूप से किसी को किसी से कितनी भी दिक्कत हो, लेकिन सावर्जनिक रूप से इसे लाना ठीक नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने थप्पड़ कांड पर प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, एफआईआर भी दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अध्ययन सुमन
- फोटो : सोशल मीडिया
अध्ययन सुमन हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आए थे। इस वेब सीरीज में उनके किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। शो को देश के साथ विदेश में भी खूब देखा जा रहा है। इसमें उनके पिता शेखर सुमन ने भी अहम भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।