सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद बॉलीवुड में बड़ी बहस छिड़ गई है। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स को किनारे करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत इस बहस में सबसे मुखर होकर बोल रही हैं। बीते दिनों एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड को फटकार लगाई थी। कंगना के इस इंटरव्यू के बाद अब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन भी अभिनेत्री के समर्थन में आ गए हैं।
कंगना रनौत को मिला एक्स ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन का साथ, बोले- 'जरूरी है कि हम सभी इंसानियत...'
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में अध्ययन के पिता व अभिनेता शेखर सुमन समेत कई लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की है। कंगना रनौत भी लगातार सुशांत खुदकुशी मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग करती आई हैं। इसी को लेकर अब अध्ययन सुमन भी कंगना के साथ आ गए हैं।
अध्ययन सुमन ने ट्वीट कर कंगना रनौत की तारीफ करते हुए उन्हें बहादुर बताया है। उन्होंने लिखा, 'साहसी, अब समय आ गया है कि नियम बदले। मुझे पता है कि शेखर जी का प्रयास व्यर्थ नहीं जाएगा। सच सामने आना चाहिए। #SushanthSinghRajput #justiceforSushantforum #shekharsuman
BRAVE ! ..... #KanganaSpeaksToArnab #KanganaRanaut Time for the rules to change ! I know shekhar jis efforts won’t go in vain now ! Truth shall prevail ! #SushanthSinghRajput #justiceforSushantforum #shekharsuman
एक और ट्वीट में अध्ययन ने लिखा, 'कभी-कभी जरूरी है कि हम सभी इंसानियत के लिए एक हो जाएं। मैं सिर्फ एक ऐसी आवाज का समर्थन कर रहा हूं जिससे मुझे ऐसा लगता है कि हम सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की सीबीआई जांच के और करीब जा सकते हैं। और हां मेरा कोई एजेंडा नहीं है ना ही मेरी कोई फिल्म रिलीज होने जा रही है।'
Sometimes it’s important to leave your past aside ! It’s important we revolve as human beings ! Im just supporting a voice I feel will get us one step closer to a cbi inquiry for #SushantSinghRajpoot period . And no I don’t have an agenda and I don’t have a film releasing !
इससे पहले अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी कंगना का समर्थन किया था। सिमी ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं कंगना की तारीफ करती हूं जो मुझसे ज्यादा बोल्ड और बहादुर हैं। केवल मैं जानती हूं एक 'ताकतवर' आदमी ने कैसे मेरा करियर बर्बाद करने की कोशिश की थी। मैं खामोश रही। क्योंकि मैं उतनी बहादुर नहीं हूं... निराश हूं लेकिन कंगना को देखकर राहत मिलती है।'
सामने आया करण जौहर का लंदन वाला वीडियो, कहा था- कंगना को दिक्कत है तो इंडस्ट्री छोड़ कुछ करें