फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: ये अभिनेत्रियां बेहद कम उम्र में ही बन गई थीं मां, एक ने तो 17 वर्ष की उम्र में दिया था बेटी को जन्म

Fri, 28 Jul 2023 11:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 28 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Actresses Who Got Pregnant Before They Became Adults from Dimple Kapadia to Bhagyashree
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

मां बनना आज भी किसी भी औरत के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। चाहे कोई महिला हाउस वाइफ हो या फिर वर्किंग हो, उनके लिए एक वक्त पर बच्चे और काम दोनों को संभालना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन आज के इस लेख में हम बॉलीवुड और टीवी जगत की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद कम उम्र में ही मां बन गई थीं।  इसमें से जहां कुछ ने प्रेग्नेंसी के बाद काम से ब्रेक ले लिया तो कुछ ने इंडस्ट्री में अपना पैर जमाए रखा था। तो चलिए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में।

Actresses Who Got Pregnant Before They Became Adults from Dimple Kapadia to Bhagyashree
डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

डिंपल कपाड़िया
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया आज भी फिल्मों में काफी सक्रिय हैं और अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। कम उम्र में मां बनने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में डिंपल का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि अभिनेत्री ने महज 17 साल की उम्र में ही ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया था।  फैंस भी दोनों को अक्सर बहनों की उपाधि देते हैं।

RARKPK Day 1: करण जौहर ने की बॉक्स ऑफिस पर आदित्य चोपड़ा की बराबरी, ‘बेफिकरे’ के करीब रहा रॉकी का कलेक्शन

Actresses Who Got Pregnant Before They Became Adults from Dimple Kapadia to Bhagyashree
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

मौसमी चटर्जी
अभिनेत्री मौसमी चटर्जी बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। मौसमी आज भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं और दर्शक उनको स्क्रीन पर देखने के लिए भी काफी बेताब रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री मौसमी ने 18 वर्ष की उम्र में बेटी को जन्म दिया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान रेप सीन शूट किया था, जिसके बाद वह फूट-फूटकर रोई थीं।

Nithiya Sasi: ब्लैकमेलिंग के आरोप में निथिया ससी गिरफ्तार, मलयालम अभिनेत्री पर जबरन वसूली करने का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Who Got Pregnant Before They Became Adults from Dimple Kapadia to Bhagyashree
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी ढोलकिया
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया अब अभिनय की दुनिया से दूर हो गई है, लेकिन उनके कोमोलिका के किरदार को आज भी दर्शक काफी याद करते हैं। आपको बता दें कि उर्वशी ढोलकिया ने 19 वर्ष की उम्र में दोनों जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। अभिनेत्री ने भी बताया कि उनकी शादी महज 16 वर्ष की आयु में ही हो गई थी। 

Bollywood: बॉलीवुड की इन फिल्मों में नहीं है एक भी गाना, कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर साबित हुईं हिट

विज्ञापन
Actresses Who Got Pregnant Before They Became Adults from Dimple Kapadia to Bhagyashree
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया

भाग्यश्री
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री भाग्यश्री अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अभिनय को लेकर भी खूब जानी जाती हैं। आपको बता दें कि 'मैंने प्यार किया' एक्ट्रेस भाग्यश्री की शादी बेहद कम उम्र में हो गई थी। खबरों की मानें तो तो 18 वर्ष की उम्र में ही वह गर्भवती हो गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed