क्या आपको फिल्म 'आंखें' का गाना
'लाल दुपट्टे वाली' याद है। ये गाना
गोविंदा और चंकी पांडे पर फिल्माया गया था। इस गाने में रितु शिवपुरी भी थीं। मशहूर एक्टर ओम और सुधा शिवपुरी की बेटी रितु की ये पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म में वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं।
इस फिल्म के बाद रितु शिवपुरी ने कई और फिल्मों में काम किया जिनमें 'हम सब चोर हैं', 'आर या पार', 'भाई भाई', 'हद कर दी आपने', 'लज्जा', 'शक्ति: द पावर' और 'ऐलान' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि इन फिल्मों में रितु शिवपुरी सपोर्टिंग रोल में ही नजर आईं, लेकिन उनमें भी वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं।
कुछ सालों तक फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के बाद 2006 में रितु शिवपुरी ने फिल्में छोड़ दीं जिसके बाद वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में रम गईं।
हालांकि इस दौरान उन्होंने फिल्मों में वापसी करने भी कोशिश की, लेकिन उनके पति को पीठ में ट्यूमर था जिसकी वजह से उन्हें उनकी देखभाल में लगना पड़ा।
हालांकि पिछले साल उन्होंने टीवी पर वापसी की और अनिल कपूर के शो '24' में एक अहम किरदार में नजर आईं...लेकिन अब वो पूरी तरह से छोटे परदे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं और पॉपुलर टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' के दूसरे सीजन में काफी दमदार रोल में हैं।