अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना आमने-सामने हैं। दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच बुधवार को कंगना रनौत वाई श्रेणी की सुरक्षा के साथ मुंबई स्थित अपने घर पहुंची। वहीं उनके मुबंई पहुंचने से पहले बीएमसी ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए अभिनेत्री के ऑफिस में तोड़फोड़ की। जिसे बाद कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर अपना गुस्सा व्यक्त किया।
Kangana Ranaut News: कंगना रनौत पर भड़कीं सलमान खान की ये अभिनेत्री कहा- 'महाराष्ट्र का नाम बदनाम कर रहीं हैं'
कंगना रनौत के इस गुस्से पर आम से लेकर खास तक, कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बॉलीवुड के कई सितारों ने उनकी बात का समर्थन किया। वहीं कुछ ऐसे भी सितारे रहे हैं जिन्हें लगता है कि कंगना रनौत महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। यह बात 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नगमा ने कही है। नगमा अब फिल्मों से दूर खुद भी एक नेता हैं।
कंगना रनौत के पूरे घटनाक्रम पर नगमा ने कहा है कि वह महाराष्ट्र को बदनाम कर रहीं हैं। इस बात को उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए कहा है। नगमा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कंगना रनौत महाराष्ट्र, मुंबई का नाम बदनाम कर रहीं हैं। वह पूरी दुनिया में महाराष्ट्र का नाम भी खराब करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। इसी के साथ ही वह पूरे बॉलीवुड को बदनाम कर रही हैं। उन्होंने शुरुआत नेपोटिज्म के साथ की थी, फिर इनसाइडर बनाम आउटसाइडर और फिर अब मुंबई को पीओके बता रही हैं।'

नगमा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके और कंगना के फैंस के अलावा तमाम सोशल मीडिया यूजर्स भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि नगमा 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं, उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ की है। फिलहाल नगमा लंबे समय से फिल्मी पर्दे के दूर हैं और राजनीति में सक्रिय हैं।
बता दें पीओके का जिक्र उस समय आया जब कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच ट्वीटर पर जुबानी जंग तेज हो गई थी। अभिनेत्री ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है। जिसके संजय राउत ने उन्हें मुंबई न आने की बात कहा दी। उनके इस बयान के बाद कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इसके बाद यह विवाद बढ़ता चला गया।
पढ़ें: पहली बार 10वीं क्लास में अतुल कुलकर्णी ने किया था अभिनय, इस तरह चुनते हैं अपना किरदार