बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला के पति जय मेहता आर्ट कलेक्शन के बेहद शौकीन हैं, ये तो आप जानते ही होंगे। उनका यह शौक उनके घर में भी साफ झलकता है। इन दिनों जय और जूही अपने दादा जी द्वारा 1940 में खरीदे गए आलीशान घर की सजावट करवा रहे हैं। उनके इस घर की भव्यता देखकर आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे। आइए देखते हैं इस घर की कुछ तस्वीरें-
2 of 8
जूही चावला के घर के अंदर की तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जूही और जय का यह पैतृक घर मुंबई के मालाबार हिल्स में मौजूद है और दिखने में बेहद खूबसूरत है। इसे जय मेहता के दादा ने खरीदा था। हाल में इस घर की मरम्मत हुई है, जिसके बाद की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।
3 of 8
चन्ना दासवाटे और जय मेहता
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस आलीशान घर को श्रीलंका के मशहूर आर्किटेक चन्ना दसवाटे द्वारा संवारा जा रहा है। दसवाटे इससे पहले भी जय मेहता के कई प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं।
4 of 8
जूही चावला के घर के अंदर की तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
दो फ्लोर के इस शानदार घर में जूही अपने पति जय मेहता और दो बच्चों के साथ रहती हैं।
5 of 8
जूही चावला के घर के अंदर की तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिलहाल उनके इस टैरेस को हॉल के रूप में संवारा गया है। काम पूरा होने के बाद से यहां बैठकर बातचीत करने के लिए बढ़िया जगह बन गई है, जिसे लाल और नारंगी रंगों के कॉम्बिनेशन में सजाया गया है।