Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'साहो' की स्टारकास्ट में जुड़ा एक विदेशी एक्ट्रेस का नाम, 'पैडमैन' की भी रही हैं हीरोइन

Sat, 24 Feb 2018 12:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Feb 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Actress Amy Jackson  signs a cameo role for Saaho opposite prabhas
प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'साहो' की स्टारकास्ट को लेकर खबरें लगातार आ रही हैं। पहले श्रद्धा कपूर को साइन करने की बात सामने आई तो लगा कि आखिरकार पूरी कास्ट फाइनल हो गई है। लेकिन अब एक और हीरोइन का नाम फिल्म की कास्ट में जुड़ने की खबर है। रजनीकांत के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस को फिल्म के लिए साइन किया गया है। 

 
Trending Videos
Actress Amy Jackson  signs a cameo role for Saaho opposite prabhas
'बाहुबली' प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' में एमी जैक्सन का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एमी जैक्सन भी साहो का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एमी फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस देंगी। साहो के अलावा एमी इस साल रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म  '2.0' में लीड रोल निभाएंगी। 
Actress Amy Jackson  signs a cameo role for Saaho opposite prabhas
'साहो' में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पहला शेड्यूल हैदराबाद में पूरा हुआ है। आगे की शूटिंग के लिए जल्द ही पूरी टीम दुबई के लिए रवाना हो जाएगी। दुबई में 'साहो' का चेज सीक्वेंस शूट होना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Amy Jackson  signs a cameo role for Saaho opposite prabhas
बता दें कि फिल्म में प्रभास के एंट्री सीन को शूट करने में पूरे 36 घंटे लगे थे। इस सीन को तीन दिन तक शूट किया गया। इस  फिल्म में जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी और चंकी पांडे विलेन के रोल में होंगे। 'साहो' को इसी साल रिलीज होना  था, मगर फिल्म के डायरेक्टर सुजीत रेड्डी ने अब 'साहो' को 2019 में  रिलीज करने का फैसला किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed