कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लगाए गए लॉकडाउन (LockDown) ने कई लोगों की हालत खस्ता कर दी है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से काम ठप पड़ गए हैं और आम लोगों के साथ ही साथ कई सितारों को भी आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। अब ऐसी ही स्थिति में फंस गए हैं अमिताभ बच्चन-दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके मशहूर अभिनेता सतीश कौल (Satish Kaul)।
2 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
300 से ज्यादा पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके सतीश कौल आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पीटीआई के साथ बातचीत में 73 साल के अभिनेता ने बताया, 'मैं लुधियाना में एक छोटे से किराए के मकान में रह रहा हूं। मैं इससे पहले एक वृद्ध आश्रम में रह रहा था। मेरी सेहत ठीक है लेकिन लॉकडाउन के चलते हालात खराब हो गए हैं।'
3 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कहा, 'लॉकडाउन के चलते मेरी मुश्किलें कई गुना बढ़ गईं हैं। मुझे घर के किराये, दवाइयों और राशन-पानी के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। उम्मीद है कि लोग मेरी मदद के लिए आगे आएंगे।' एक छोटे से मकान में रहने के लिए मजबूर सतीश कौल हर महीने किराये के 7500 रुपये देने में भी सक्षम नहीं हैं।
4 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौल ने लोगों से गुहार लगाते हुए कहा, 'मुझे एक एक्टर के तौर पर इतना प्यार मिला है। अब एक इंसान के तौर पर मुझे मदद की जरूरत है।' बता दें सतीश कौल को गिरने की वजह से कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इससे वह अभी तक उभर नहीं पाए हैं। सतीश कौल ने महाभारत में देवराज इंद्र का किरदार निभाया था।
5 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौल लंबे समय से लुधियाना में रह रहे हैं। वे साल 2011 में मुंबई छोड़कर पंजाब चले गए थे और उन्होंने वहां एक्टिंग स्कूल खोल लिया था। सतीश कौल की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कर्मा, राम लखन, प्यार तो होना ही था, आंटी नं. 1 जैसी फिल्मों में काम किया है।