अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'सीता रामम' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म से वह साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं। सीता रामम एक लव स्टोरी होगी, जिसमें एक्ट्रेस के अपोजिट अभिनेता दलकीर सलमान भी नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, वहीं मृणाल और दलकीर सलमान दोनों ही फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब फिल्म रिलीज से पहले के प्रमोशनल इवेंट के मौके पर अभिनेता प्रभास ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है, जिसकी तस्वीरें मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की हैं और अभिनेता प्रभास व पूरी टीम को शुक्रिया कहा है।
Sita Ramam: 'सीता रामम' के प्रमोशनल इवेंट पर पहुंचे अभिनेता प्रभास, मृणाल ने खास अंदाज में कहा शुक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन