ओम शिवपुरी को आपने पुरानी फिल्मों में विलेन का रोल निभाते देखा होगा। 70 के दशक में करीब हर दूसरी फिल्म में दिखने वाले ओम शिवपुरी की आज पुण्यतिथि है । ओम शिवपुरी का निधन 1990 में 52 साल की उम्र में हो गया था। उन्हें हार्ट अटैक आया था । उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया ।
2 of 6
om shivpuri
- फोटो : social media
राजस्थान में जन्मे ओम शिवपुरी ने अपने करियर की शुरुआत जयपुर में एक रेडियो स्टेशन में काम करके की थी । उस समय सुधा शिवपुरी भी वहां काम करती थीं । बाद में ओम शिवपुरी ने सुधा से शादी कर ली थी । ओम शिवपुरी ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन किया ।
3 of 6
om shivpuri
- फोटो : social media
ग्रेजुएशन के बाद 1971 में ओम शिवपुरी ने बॉलीवुड में कदम रखा । उनकी पहली फिल्म 'आसाढ़ का एक दिन' थी । 1974 में वो मुंबई शिफ्ट हो गए । उन्होंने दो दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया । उन्होंने 175 फिल्मों में अदाकारी की, जिनमें से ज्यादातर में वो विलेन के रोल में नजर आए ।
4 of 6
om shivpuri
- फोटो : social media
ओम शिवपुरी ने 1968 में सुधा शिवपुरी से शादी कर ली थी । दोनों ने मिलकर अपना एक थिएटर ग्रुप भी शुरू किया । इसका नाम 'दिशांतर' था । ओम शिवपुरी ने कई प्ले खुद ही डायरेक्ट किए । इसमें 'आधे अधूरे', 'खामोश', 'अदालत जारी' और 'कोर्ट चालू है' काफी पॉपुलर हुए थे ।
5 of 6
Sudha Shivpuri
- फोटो : file photo
ओम शिवपुरी की पत्नी सुधा भी कई फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आईं । सुधा ने बासु चैटर्जी की फिल्म 'स्वामी' से साल 1977 में बॉलीवुड में डेब्यू किया।उनकी अन्य फिल्मों में 'इंसाफ का तराजू', 'हमारी बहू अलका', 'सावन को आने दो,' 'सुन मेरी लैला', 'बर्निंग ट्रेन', 'विधाता', 'माया मेमसाब' और 'पिंजर' फिल्में शामिल हैं।