बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
माधुरी के गाने पर सान्या का डांस वीडियो वायरल, 'दया बेन' की वापसी पर फिर बढ़ा सस्पेंस, पांच खबरें
माधुरी के गाने पर सान्या का डांस
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इस वीडियो में सान्या माधुरी दीक्षित के सुपरहिट सॉन्ग 'हमको आजकल है इंतजार ' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सान्या ने लिखा, 'हमको आज कल है इंतजार...डांस करने का।'
A post shared by Sanya Malhotra💥 (@sanyamalhotra_) on
दयाबेन की एंट्री पर सस्पेंस जारी
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी की वापसी को लेकर सस्पेंस जारी है। हाल ही में शो के मेकर असित कुमार मोदी ने दिशा की एंट्री को कंफर्म कर दिया था लेकिन अब दिशा के पति मयूर का बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू में मयूर ने कहा- 'उन्होंने एपिसोड के लिए एक पोर्शन शूट किया है, लेकिन मेकर्स के साथ हमारी बातचीत अभी तक सुलझ नहीं पाई है। तो अभी दिशा शो में पूरी तरह से नहीं आ रही हैं। मुझे उम्मीद है कि हम किसी समाधान पर पहुंचेंगे।' गौरतलब है कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी सितंबर 2017 से शो में नहीं दिखी हैं।
मलाइका अरोड़ा के फोटोज वायरल
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने कमाल के अंदाज के साथ ही साथ मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में मलाइका के कुछ फोटोज सामने आए हैं। फोटोज में मलाइका स्ट्रेचिंग करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कैप्शन में मलाइका ने लिखा है- यह एक स्ट्रेच करने जैसा दिन है। जिस दिन आपको वर्कआउट करने का मन नहीं हो उस दिन आप स्ट्रेचिंग कर अपने बॉडी को आराम दे सकते हैं।स्ट्रेचिंग से आपके शरीर का लचीलापन, मसल्स में खून का बहाव अच्छा होता है। इसलिए अगर आप वर्कआउट के मूड में ना भी हों तो आप स्ट्रेच जरूर कर सकते हैं।' मलाइका के कैप्शन और पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
सनी लियोनी की बेटी का जन्मदिन
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अक्सर अपने परिवार को वक्त देती नजर आती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वेबर के बर्थडे फोटोज सामने आए हैं। फोटोज में सनी के साथ उनके पति और बाकी दोनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि सनी की बेटी चार साल की हो गई है। वहीं सोशल मीडिया पर निशा के बर्थडे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on