फिल्म 'रंग दे बसंती' के फेम एक्टर कुणाल कपूर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेता कुणाल कपूर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नैना ने बेटे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि नैना बच्चन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भतीजी हैं। इस तरह से अमिताभ बच्चन भी एक बार फिर से नाना बन गए हैं। कुणाल कपूर और नैना शादी के सात साल बाद पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। उन्होंने ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है।
2 of 4
Kunal Kapoor and his wife Naina Bachchan
- फोटो : insta
एक्टर कुणाल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके अपने पिता बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने सबसे पहले अपनी पोस्ट को ऊं लिखकर शुरू किया है और इसके आगे लिखा, "हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए, नैना और मैं आपके साथ ये शेयर करते हुए काफी खुश हैं कि हम एक खूबसूरत बेबी बॉय के प्राउड पेरेंट्स बन गए हैं। हमें इतना आशीर्वाद देने के लिए हम ईश्वर का शुक्रिया करते हैं।" इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।
3 of 4
kunal kapoor
- फोटो : social media
एक्टर कुणाल कपूर और नैना बच्चन ने साल 2015 में सेशेल्स आईलैंड में परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। नैना बच्चन अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी हैं। अगर बात करें नैना की तो वह पेशे से एक बैंकर थीं लेकिन एक्टिंग के पैशन के चलते उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर थिएटर जॉइन कर लिया था और इसी दौरान उनकी मुलाकात एक्टर कुणाल कपूर से हुई थी।
कुणाल ने अभिनय के करियर की शुरुआत नसीरुद्दीन शाह के थिएटर से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया। एक एक्टर के तौर पर कुणाल ने फिल्म 'मीनाक्षी' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री तब्बू नजर आईं थीं। हालांकि कुणाल को 2006 में आई फिल्म 'रंग दे बसंती' से मिली। इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इसके अलावा भी कुणाल ने कई फिल्मों में काम किया है।