एक्टर करण टैकर टीवी की दुनिया में आने से पहले शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी की थी। 11 मई 1986 को जन्मे करण की परवरिश मुंबई में हुई। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले करण ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर रुख किया।
2 of 5
Karan Tacker
- फोटो : file photo
करण ने टीवी पर लव ने मिला दी जोड़ी से से डेब्यू किया। इस शो की पॉपुलरिटी ने करण को शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है में काम किया। रियलिटी शो हल्ला बोल, द वॉइस और नच बलिए सीजन 8 भी वो होस्ट कर चुके हैं।
सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है में काम के दौरान करण टैकर का दिल एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा पर आ गया। दोनों की नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। करण उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने खुलासा किया कि करियर के शुरुआती दिनों में वो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं।
4 of 5
karan tacker
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू में करण ने बताया कि 'एक नामी कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे काम का ऑफर देते हुए कहा था कि क्या मैं हार्ड काम करूंगा या स्मार्ट।' उन्होंने बताया कि जब वह रणवीर सिंह का इंटरव्यू देख रहे थे तब उन्हें अहसास हुआ कि जिस एजेंट ने उनके सामने काम के बदले 'कॉम्प्रोमाइज' करने की शर्त रखी थी, उसी कास्टिंग कॉर्डिनेटर ने 'पद्मावत' एक्टर को भी अप्रोच किया था।
5 of 5
karan tacker
- फोटो : social media
करण ने आगे कहा कि, 'यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा रास्ता चुनते हैं। मैं हमेशा लोगों को सलाह देता हूं कि वह सही काम करें। यह वक्त आपको इंडस्ट्री को बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है और जब लोग आपके साथ संघर्ष के दिनों की बात करते हैं तो आपके पास बताने के लिए बढ़िया किस्से होते हैं।'