{"_id":"5cd71d70bdec2207410e6630","slug":"actor-arun-bakshi-joins-bjp-in-delhi-in-presence-cm-raman-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'महाभारत' में काम कर चुके एक्टर ने भाजपा में शामिल होते ही किया बड़ा दावा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'महाभारत' में काम कर चुके एक्टर ने भाजपा में शामिल होते ही किया बड़ा दावा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 12 May 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अरुण बख्शी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता और गायक अरुण बख्शी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (CM Raman Singh) मौजूदगी में बीजेपी ज्वॉइन की। अरुण ने कई फिल्म और टीवी धारावाहिकों में काम किया है जिसमें महाभारत भी शामिल है।
2 of 4
अरुण बख्शी
- फोटो : ANI
बीजेपी ज्वॉइन करने पर अरुण ने कहा कि वह हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का समर्थन करते आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ देश की सेवा कर रहे हैं।
Delhi: Actor Arun Bakshi joins BJP in the presence of party leader and former Chhattisgarh CM Raman Singh. pic.twitter.com/F661io7hBe
अभिनेता ने आगे कहा कि मोदी जैसा कोई नहीं है और 90 के दशक में अटल बिहारी बाजपेयी के बाद अब देश में कोई ऐसा नेता आया है। वहीं, रमन सिंह ने कहा कि कई अभिनेता और कलाकार बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं। अरुण ने 90 के दशक की कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदारों से लोगों को प्रभावित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों देश में लोक सभा चुनाव चल रहे हैं और इस बार के चुनाव में अभिनय के क्षेत्र से कई सितारे राजनीति में उतरे हैं। हाल ही में फिल्मी दुनिया से जुड़े कई बड़े कलाकारों में अरुण बख्शी से पहले सन्नी देओल, निरहुआ, रवि किशन भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।