'क्वींस हैं हम' और 'तनहाइयां' जैसे शोज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अंश अरोड़ा ने उन्हें फेक कॉल्स और ईमेल करने वाले के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल अंश को पिछले कुछ दिनों से सलमान खान की अगली फिल्म 'टाइगर जिंदा है 3' में काम करने के लिए फोन और ईमेल आ रहे थे जिसमें बताया जा रहा था कि अंश को सलमान की इस फिल्म में मुख्य खलनायक के किरदार के लिए चुना गया है।
2 of 5
एफआईआर की कॉपी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
जब खुद सलमान खान ने अपने बारे में फैल रही सभी अफवाहों को निराधार बताया, उसके बाद अंश ने उन ईमेल भेजने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हुआ कुछ यूं कि अंश को सलमान खान फिल्म्स का नाम लेकर किसी श्रुति नाम के इंसान से कास्टिंग के लिए फोन कॉल्स और मैसेज मिल रहे थे। फोन और मैसेज में बताया जा रहा था कि अंश को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है 3' में मुख्य नकारात्मक किरदार के लिए चुना गया है।
3 of 5
अंश अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अंश का फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा के साथ उन इमेल्स के जरिए 3 मार्च को सुबह 11 बजे एक मीटिंग और ऑडिशन का वक्त भी तय किया गया। बाद में वह मीटिंग यह कहकर कैंसिल कर दी गई कि प्रभु देवा आज व्यस्त हैं। हालांकि उन्होंने अंश के वीडियोज और फोटोज देखकर उन्हें शॉर्टलिस्ट कर लिया है। मीटिंग बाद में हो जाएगी। अंश को यहां तक बोला गया कि फिल्म के लिए उनकी ट्रेनिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जब सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करके कहा, 'यहां मैं साफ कर देना चाहता हूं कि न तो मैं और ना ही सलमान खान फिल्म्स किसी भी फिल्म के लिए फिलहाल कास्टिंग कर रही है। हमने किसी भी कास्टिंग एजेंट से भविष्य में बनने वाली किसी फिल्म के बारे में बात नहीं की है। कृपया इस बारे में अगर आपको कोई भी ईमेल और मैसेज मिल रहा है तो उस पर भरोसा ना करें। जो भी यह अफवाह फैला रहा है, उसके ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : Social Media
सलमान खान के यहां से यह स्टेटमेंट देखने के बाद अंश ने उन ईमेल और फोन कॉल्स करने वाले के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।