विरुष्का के बाद एक साल के अंदर ही दीपवीर की भी शादी हुई। ऐसे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की लोकप्रियता की तुलना की जा रही है। इस बारे में बॉलीवुड की गलियारों में बात छिड़ी हुई है लेकिन स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, यह बात साबित हुई हैं की, अनुष्का-विराट की ही शादी सबसे ज्यादा लोकप्रिय और वायरल शादी रही हैं।
2 of 6
anushka and deepika
- फोटो : twitter
अनुष्का-विराट पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गये थे। 08 से 14 दिसंबर 2017 के आंकड़ों के मुताबिक उस दौरान ट्विटर, अखबार, वायरल न्यूज और डिजिटल न्यूज रैंकिंग में उन्होंने लोकप्रियता में सबसे अधिक यानी की 100 अंक बनाए। इसके साथ ही वह नंबर वन के स्थान पर रहे। जबकि फेसबुक पर 61 अंकों के साथ यह जोड़ी चौथे स्थान पर रही।
3 of 6
deepika ranveer
- फोटो : amar ujala
14 और 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर के शादी के सप्ताह में ट्विटर, वायरल न्यूज और डिजिटल न्यूज पर 100 अंक के साथ यह जोड़ी पहले स्थान पर रही। फेसबुक रैंकिंग में 88 अंकों के साथ यह जोड़ी दूसरे स्थान पर और न्यूज पेपर रैंकिंग में 45 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
4 of 6
anushka virat wedding
- फोटो : twitter
दोनों शादियों के आंकड़े देखने के बाद विरुष्का पहले स्थान पर तो दीपवीर लोकप्रियता में दूसरे स्थान पर हैं। यह आंकड़े अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी 'स्कोर टेंड्स इंडिया' द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गए हैं। स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल बताते हैं - 'विराट की लोकप्रियता वैश्विक है इसलिए उनके बारे में अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों, वेबसाइटों, समाचार, मनोरंजन और खेल पोर्टलों पर लिखा गया। इसलिए दीपिका- रणवीर की शादी कवरेज की तुलना में विरुष्का की शादी ज्यादा लोकप्रिय रही।'
5 of 6
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
कौल आगे बताते हैं - 'फेसबुक पर दीपिका और रणवीर की फैन फॉलोइंग ज्यादा होने की वजह से विराट और अनुष्का की तुलना में दीपिका और रणवीर के शादी की चर्चा फेसबुक पर अधिक रही। अब जल्द ही प्रियंका-निक की शादी होने वाली हैं। यह बहुप्रतीक्षित शादी गेम चेंजर साबित हो सकती हैं।'