अभिनेता अभिषेक बनर्जी एक आउटसाइडर हैं, उनका कोई बॉलीवुड कनेक्शन नहीं रहा। इसके बावजूद वह अपने लिए अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे। उनका मानना है कि ऐसा हर कोई कर सकता है। इसमें किसी तरह का नेपोटिज्म आड़े नहीं आता है। उन्होंने शाहरुख का उदाहरण दिया और बताया कि किंग खान एक आउटसाइडर थे, इसके बावजूद उन्होंने इतना बड़ा मुकाम बॉलीवुड में बनाया।
Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी शाहरुख को सबसे बड़ा आउटसाइडर मानते हैं, उनसे सीखने की सलाह देते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:39 PM IST
सार
अभिषेक बनर्जी कुछ समय पहले फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आए। इस फिल्म का वह एक अहम हिस्सा रहे। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की तारीफ में काफी कुछ कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
