{"_id":"5aaf65774f1c1b27088b5fc8","slug":"abhishek-bachchan-wishes-sister-shweta-nanda-happy-birthday-in-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहन के बर्थडे पर अभिषेक ने ऐसे किया विश, पहले अमिताभ भी कर चुके हैं भावुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बहन के बर्थडे पर अभिषेक ने ऐसे किया विश, पहले अमिताभ भी कर चुके हैं भावुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन श्वेता नंदा के साथ तस्वीर शेयर की। वेडिंग फंक्शन के दौरान की इस तस्वीर में श्वेता और अभिषेक बेहद सुंदर नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'बड़ी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अगला साल गजब का होगा श्वेता दी। लव यू।
आपको बता दें कि शनिवार को को श्वेता बच्चन का जन्मदिन था। वह 44 साल की हो गई है। 17 मार्च 1974 को उनका जन्म मुम्बई में हुआ। वह अमिताभ बच्चन की बड़ी बेटी हैं, अभिषेक उनके छोटे भाई हैं। पूरे बच्चन परिवार में सिर्फ वही फिल्मी दुनिया से दूर रहीं।
पापा बिग बी, मम्मी जया बच्चन, भाई अभिषेक बच्चन और भाभी ऐश्वर्या सब बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धमाल मचा चुके हैं। मगर श्वेता फिल्मों में नहीं आईं। श्वेता ने निखिल नंदा से शादी की। उनके दो बच्चें भी हैं नव्या और अगस्त्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर श्वेता नंदा के बचपन की एक फोटो शेयर करते हुए फोटो पोस्ट की थी। फोटो में अमिताभ श्वेता को गोद में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'श्वेता आई लव यू...क्या हम तुम्हें वापस इस तरह नहीं पा सकते।'
Shweta .. I love you .. can I have you back like this ..😀🌹
Shweta .. I love you .. can I have you back like this ..😀🌹
Shweta .. I love you .. can I have you back like this ..😀🌹
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on