बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनकी लगभग पूरी फैमिली ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है। इसमें बच्चन परिवार का नाम भी शामिल हैं जिसमें अमिताभ, ऐश्वर्या, अभिषेक और जया बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे माने जाते हैं। हालांकि इस परिवार की बेटी श्वेता बच्चन ने कभी भी फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाया लेकिन वो हमेशा लाइमलाइट में छाईं रहती हैं। श्वेता फिल्मों की काफी शौकीन हैं और उन्हें सलमान और आमिर दोनों ही सितार बहुत पसंद है। इस बात का खुलासा उनके भाई अभिषेक बच्चन ने काफी साल पहले किया था।
2 of 5
Abhishek Bachchan, Shweta Nanda
- फोटो : social media
श्वेता बच्चन 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में अपने भाई एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थी। इस शो के दौरान अभिषेक और श्वेता ने एक दूसरे को लेकर कई सारे खुलासे किए। श्वेता बच्चन ने बताया था कि वो 'मैंने प्यार किया' के रिलीज होने के वक्त बोर्डिंग स्कूल में थीं और दसवीं की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने फिल्म वीसीआर पर देखी थी। स्कूल में फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी तो पूरी फिल्म उन्होंने ऑडियो कैसेट से रिकॉर्ड कर ली थी और सुनती रहती थीं।
3 of 5
shweta bachchan, amitabh bachchan
- फोटो : social media
बता दें कि श्वेता बच्चन सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है। फिल्म 'मैंने प्यार किया' में दिखाए गए फ्रैंड कैप को भी लेकर वो काफी दीवानी थी। उन्होंने खुद अभिषेक बच्चन से ये कैप मंगवाई थी और इसे वो तकिए के नीचे रखकर सोती थीं। सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि श्वेता बच्चन की दीवानगी आमिर खान के लिए भी बहुत ज्यादा थी।
शो में अभिषेक बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि श्वेता आमिर खान की बहुत बड़ी फैन थीं। वहीं जब ये बात आमिर को पता चली तो वो श्वेता के बर्थडे पर उन्हें लेटर लिखकर भेजने लगे थे। श्वेता ने बताया था कि आमिर और उनका जन्मदिन भी आस पास ही है। आमिर खान जहां 14 मार्च को अपना जन्मदिन मनाते हैं तो वहीं श्वेता 17 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं।
5 of 5
shweta bachchan
- फोटो : social media
बता दें कि श्वेता बच्चन की शादी साल 1997 में बिजनेसमैन निखिल नंदा से हुई थी। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर निखिल और श्वेता की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। श्वेता और निखिल नंदा के दो बच्चे हैं नव्या नवेली नंदा और अगस्त्या नंदा। उनके दोनों बच्चे बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं।