{"_id":"5c161972bdec2253f5677db4","slug":"abhishek-bachchan-reply-on-why-amitabh-aishwarya-aamir-and-shahrukh-serve-food-at-isha-ambani-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी की पार्टी में अमिताभ से शाहरुख तक ने परोसा था खाना, अब अभिषेक बच्चन ने बताया ऐसा क्यों किया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंबानी की पार्टी में अमिताभ से शाहरुख तक ने परोसा था खाना, अब अभिषेक बच्चन ने बताया ऐसा क्यों किया
Sun, 16 Dec 2018 02:53 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
amitabh and aamir
- फोटो : Instagram
हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां पहुंची थीं । शादी 12 दिसंबर को अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में थी । शादी के कई इनसाइड वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं ।
isha ambani
इनमें से एक वीडियो ऐसा भी था जिसमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान मेहमानों को खाना परोसते नजर आए थे । अंबानी की पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को मेहमानों की खातिरदारी करते देखना काफी हैरान कर देने वाला था ।
View this post on Instagram
A post shared by Entertainment World (@entertnmntworld) on
isha ambani
सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने ये भी सवाल उठाए कि आखिर इतने बड़े सेलेब्रिटीज अंबानी की पार्टी में खाना क्यों परोस रहे थे । फैंस ने इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की बातें की । अब इस वीडियो को लेकर अभिषेक बच्चन ने फैंस को जवाब दिया है । अभिषेक बच्चन ने कुछ देर पहले ही ट्वीट किया है ।
View this post on Instagram
A post shared by Monty Rastogi (@monte_babe) on
विज्ञापन
विज्ञापन
isha ambani
उन्होंने लिखा, 'ये एक गुजराती परंपरा है जिसमें लड़कीवाले मेहमानों को खाना परोसते हैं । इस रस्म को सज्जन घोट कहा जाता है ।' अभिषेक के इस ट्वीट से साफ है कि सभी सेलेब्रिटीज ने गुजराती रस्म के तहत मेहमानों को खाना परोसा ।
विज्ञापन
isha ambani
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने ईशा अंबानी की शादी में एक खास रस्म भी निभाई थी । कन्यादान से पहले पूरे अंबानी परिवार के लिए अमिताभ बच्चन ने इंग्लिश में स्पीच दी । जिसे सुनने के बाद ईशा, नीता और मुकेश अंबानी भावुक हो गए थे । इससे पता चलता है कि बिग बी की अंबानी परिवार में खास जगह है ।