{"_id":"59c767434f1c1bb4688b6446","slug":"abhishek-bachchan-refuses-paltan-after-releasing-the-first-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बच्चन के फैंस को निराश करेगी ये खबर, शूटिंग से पहले ही छोड़ दी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक बच्चन के फैंस को निराश करेगी ये खबर, शूटिंग से पहले ही छोड़ दी फिल्म
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 24 Sep 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी समय से बेचैन थे ऐसे में कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि जूनियर बच्चन वो जे.पी दत्ता ‘पलटन’ में काम करने जा रहे है। ये खबर कन्फर्म भी हो गई थी। ऐसे में अभिषेक के फैंस को ये खबर निराश करने वाली है।
Trending Videos
अभिषेक बच्चन
कुछ खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। अभिषेक बच्चन ने ऐन मौके पर इस फिल्म से अपने हाथ खींच लिए है। फिल्म की टीम लदाख के लिए रवाना होने वाली थी लेकिन जूनियर बच्चन ने इस फिल्म को अब ना करने का फैसला कर लिया है।
अभिषेक बच्चन
फिल्म मेकर्स को अभिषेक की यह बात समझ नहीं आयी की उन्होंने आखिरकार इस फिल्म से अपने हाथ खींच क्यों लिए है? जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने इस बात को कन्फर्म किया और कहा की अभिषेक बच्चन अब पलटन का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
abhishek bachchan
उन्होंने अपने पर्सनल रीजन के चलते उन्होंने फिल्म को छोड़ दी है। यह हम सभी के लिए काफी शॉकिंग न्यूज है क्योंकि अब हम हे उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना होगा। फिल्म की पूरी टीम अब लदाख में पहुंच चुकी है। हम बहुत जल्द अभिषेक बच्चन के रिप्लेसमेंट को तलाश रहे है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद दत्ता ने आईएएनएस को बताया था कि, 'अब समय आ गया है कि एक नई कहानी बताई जाए। देश के इतिहास के एक और अध्याय को लोगों के सामने रखा जाए। मैं ‘पलटन’ को पेश कर रहा हूं। यह फिल्म और इसका विषय मेरे दिल के बेहद करीब है और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं।” कुछ दिनों पहले फिल्म का एक पोस्टर आया था जिसमे सेना के अधिकारियों के नाम वाले बिल्ले टंगे नजर आ रहे हैं।
