बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन पांच फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने भी खास अंदाज में बधाई दी है और दो थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की हैं।
Happy Birthday Abhishek Bachchan: अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीरें साझा कर इस तरह दीं शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें से एक तस्वीर तब की है जब अभिषेक छोटे थे। अमिताभ ने अभिषेक का हाथ पकड़ा हुआ है और दूसरी तस्वीर एक इवेंट के दौरान की है जब अभिषेक अपने पिता का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे हैं। दोनों तस्वीरें 'देन एंड नाऊ' मोमेंट की हैं।
तस्वीरों को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने भावुक कैप्शन लिखा- ‘एक बार मैं उसका हाथ पकड़कर चल रहा हूं... अब वह मेरा हाथ पकड़कर चल रहा है।' साथ ही उन्होंने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे अभिषेक।‘
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर तब की है जब अभिषेक पैदा ही हुए थे। अमिताभ अस्पताल में नर्स के साथ खड़े हैं। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ अमिताभ लिखते हैं कि 'उसे दुनिया में आए हुए कुछ ही मिनट हुए।' उन्होंने आगे लिखा कि 'वह अपने जन्म के साथ यादों से सजा हुआ है।'
अमिताभ बच्चन के अलावा अभिषेक की भांजी नव्या नवेली नंदा ने भी अपने मामा को जन्मदिन की बधाई दी। नव्या लिखती हैं कि 'हैप्पी बर्थडे बेस्टफ्रेंड। आप मेरे पसंदीदा घर के सदस्य हैं। और मेरे हर अपराध में शामिल पार्टनर।' बता दें कि नव्या और अभिषेक के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। नव्या सोशल मीडिया पर यह बात पहले भी कई बार कह चुकी हैं।
A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में एनसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन दिन में चार लोगों को किया गिरफ्तार