फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती से फोटोग्राफर्स ने पूछा हाल चाल, एक्ट्रेस का जवाब बटोर रहा सुर्खियां, देखें वीडियो

Fri, 05 Feb 2021 06:02 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 05 Feb 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Spotted Outside the Gym With Brother Showik Video Goes Viral
Rhea Chakraborty - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से अब तक रिया चक्रवर्ती विवादों से घिरी रही हैं। हालांकि जेल से बरी होने के बाद अब अभिनेत्री ने अपने जीवन में इतने उतार-चढ़ावों के बाद बीता सब भुलाकर आगे बढ़ने का फैसला लिया है। उसके बाद रिया को कई बार बाहर टहलते हुए देखा गया है। इसी बीच रिया को उनके जिम के बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया है। इसकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Rhea Chakraborty Spotted Outside the Gym With Brother Showik Video Goes Viral
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रिया को जिम से बाहर आते हुए मीडिया ने कैप्चर कर लिया था। फिर क्या था उन्हें देखकर वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर कैमरे में कैद करने की होड़ में लग गए। इसके अलावा उन्होंने रिया से एक सवाल भी पूछ डाला। तब से यह सवाल और उसपर रिया का जवाब चर्चा का विषय बन गया है।

Rhea Chakraborty Spotted Outside the Gym With Brother Showik Video Goes Viral
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

एक कैमरामैन ने रिया से पूछा डाला कि कैसी हैं आप। इस पर रिया ने बड़ी सहनशीलता से जवाब दिया कि ‘अब ठीक हो रही हूं...।' इतना कहने के बाद रिया अपनी गाड़ी में बैठकर आगे निकल गईं। रिया का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SnehZala (@snehzala)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Spotted Outside the Gym With Brother Showik Video Goes Viral
शौविक चक्रवर्ती, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

रिया जब जिम से बाहर आईं तो उनके भाई शौविक भी उनके साथ थे। रिया और शौविक दोनों एक साथ जिम जाते हैं। यह वही जिम है जहां दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जाते थे।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Spotted Outside the Gym With Brother Showik Video Goes Viral
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान रिया ने ब्लैक कलर की टीशर्ट के साथ ब्लैक प्रिंटेड लोवर पहना हुआ था। वहीं उनके फेस पर मास्क और हाथ में पानी की बॉटल नजर आ रही है। बीता साल रिया के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है। रिया पर कत्ल के आरोप भी लगाए गए थे और इतना ही नहीं उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अब अभिनेत्री ने इन परेशानियों से उभरने का फैसला लिया है और वह उस ट्रॉमा से निकलने की हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed