सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की जांच जारी है। एनसीबी ने कार्रवाई करते हुए बीती रात दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बॉलीवुड ड्रग्स केस की चपेट में अभी तक कई बड़े चेहरे आए हैं। अब जांच एजेंसी ने सेलिब्रिटी मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और बिजनेसमैन करण सजनानी को गिरफ्तार किया है।
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में एनसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन दिन में चार लोगों को किया गिरफ्तार
एनसीबी ने गुरुवार को दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स केस को लेकर इन दोनों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा गुरुवार को एक अन्य ड्रग पेडलर की भी गिरफ्तारी हुई।
Celebrity manager Rahila Furniturewala and businessman Karan Sajnani accused in connection with a drug case related to Sushant Singh Rajput, have been arrested: Narcotics Control Bureau Celebrity manager Rahila Furniturewala and businessman Karan Sajnani accused in connection with a drug case related to Sushant Singh Rajput's death also brought to NCB office: NCB official #Maharashtra
एनसीबी अधिकारी ने बताया कि जगताप सिंह आनंद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जगताप का संबंध करमजीत सिंह से है जो कि पहले ही ड्रग पेडलिंग केस में गिरफ्तार हो चुका है। अधिकारी ने कहा कि 'नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में जगताप सिंह आनंद को गिरफ्तार किया है। उसका संबंध एक अन्य आरोपी करमजीत सिंह से है।'
करण सजनानी पर आरोप है कि उसने अनुज केशवानी को ड्रग्स बेचा है। सुशांत ड्रग्स केस में अनुज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं करण की महिला मित्र राहिला पर आरोप है कि वह ड्रग्स कारोबार की साजिश में शामिल हैं और उसे संरक्षण दिया।
बीते तीन दिन में एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत केस में चार लोगों की गिरफ्तारी की है। इनमें ऋषिकेश पवार का नाम भी शामिल है। ऋषिकेश पवार पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का आरोप है। वह अभिनेता का पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर था।