बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी की आज सालगिरह है। 20 अप्रैल 2007 की शाम बच्चन परिवार के निवास 'प्रतीक्षा' में दोनों की शादी हुई थी। वैसे ऐश्वर्या से पहले 2002 में अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी, लेकिन 2003 में ये टूट गई। अभिषेक की शादी से ठीक पहले एक घटना हुई थी जिसने मीडिया की सुर्खियां बटोरीं थी।
क्या थी वो बात 12 साल बाद आइए हम आपको बताते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के ठीक पहले अचानक एक नया मोड़ आ गया था। जाह्नवी कपूर नाम की एक मॉडल ने गुरुवार की रात यानी 19 अप्रैल को प्रतीक्षा के सामने अपने हाथ की नस काट ली थी।
मॉडल का दावा था कि उसकी और अभिषेक के बीच नजदीकियां फिल्म 'दस' की शूटिंग के दौरान बढ़ीं थीं। इतना ही नहीं मॉडल जाह्नवी कपूर ने कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। मॉडल का कहना था कि कुछ दोस्तों के सामने दोनों ने शादी भी की थी।
बता दें कि जाह्नवी ने अभिषेक के साथ गाने 'दस बहाने' में काम किया था। जब जाह्नवी से ये पूछा गया कि उनके पास शादी का क्या सबूत है तो उन्होंने कहा कि प्यार को किसी सबूत की जरूरत नहीं होती है। सुसाइड करने के आरोप में जाह्नवी को अरेस्ट कर लिया गया था। इस घटना से पूरा बच्चन परिवार हिल गया था।
5 of 5
aishwarya rai, abhishek bachchan
- फोटो : social media
अभिषेक-ऐश की शादी को आज 12 साल पूरे हो गए हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन रावण, कुछ न कहो और गुरु जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। आखिरी बार दोनों मनीरत्नम की फिल्म 'रावन' में साथ नजर आए थे। दोनों की रियल लाइफ के अलावा रील लाइफ केमेस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।