इस साल अभिषेक बच्चन अपना 45वां जन्मदिन मनाएंगे। बच्चन खानदान के चिराग ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अभिषेक के अभिनय की तो खूब तारीफ हुई लेकिन दर्शकों ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर न चलने का जिम्मेदार अभिषेक को ठहरा दिया। अब अभिषेक ज्यादा फिल्में नहीं करते हैं। अभिषेक के करियर की जो गिनी चुनी सोलो हिट्स हैं उनमें ऐश्वर्या ने भी अहम भूमिका निभाई है और उन फिल्मों की सफलता का श्रेय भी अभिनेत्री को ही दिया जाता है। आइए अभिषेक के जन्मदिन पर बात करते हैं उन फिल्मों की जिसमें अभिषेक की जोड़ी ऐश्वर्या के साथ खूब जमीं...
2 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : Social Media
जे.पी. दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' के साथ करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक की शुरुआती फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर पाईं। अभिषेक बच्चन ने अपने 20 साल के करियर में कुछ ऐसी फिल्में कीं जो अब तक ट्रोल होती हैं। उनकी कुछ फिल्मों पर अभी तक मजेदार फिल्म रिव्यू बनते हैं। इनमें 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' और 'द्रोना' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
3 of 5
अभिषेक, ऐश्वर्या
- फोटो : Bollywood
अभिषेक बतौर लीड सोलो एक्टर कुछ ही फिल्में में दिखे हैं - उनमें से हिट हैं 'गुरु' और 'बंटी और बबली'। 'बंटी और बबली' में ऐश्वर्या का गाना 'कजरारे' था। 2006 और 2007 मे ऐश्वर्या और अभिषेक 'गुरु', 'धूम-2', और 'उमराव जान' में साथ नजर आए थे। 'गुरु' और 'धूम-2' हिट रहीं और और 'गुरु' अभिषेक के करियर की दूसरी सोलो हिट थी।
4 of 5
abhishek bachchan
- फोटो : social media
यहां तक की अभिषेक बच्चन ने एक बार बताया था कि साल 2012 में उनकी फिल्म 'शरारत' रिलीज हुई थी। अभिषेक दर्शकों का रिस्पॉन्स जानने के लिए एक सिनेमा हॉल के बाहर खड़े थे। तभी वहां फिल्म देखने आई महिला ने इंटरवल के दौरान अभिषेक को बाहर खड़ा देख उनके पास आकर एक थप्पड़ लगा दिया और कहा कि- 'तुम अपने परिवार का नाम खराब कर रहे हो, उन्हें शर्मिंदा कर रहे हो, इसलिए एक्टिंग करना छोड़ दो।'
5 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन का सारा जीवन अपेक्षाओं से भरा रहा है। उन्हें हमेशा अपने दादाजी और पिता से तोला गया है। बेहतरीन अभिनेता होने के बावजूद अभिषेक बच्चन के करियर को वो स्टारडम अब तक नहीं मिल सका जो अमिताभ बच्चन के पास आज इस उम्र में भी कायम है।