टीवी एक्टर और प्रोड्यूसर अभिनव कोहली 6 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जम्मू में जन्में अभिनव ने बंगलुरु एयरफोर्स स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की और बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E) इलेक्ट्रॉनिक किया है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने सात महीनों तक नौकरी की, लेकिन अभिनय की ओर रुचि के चलते उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और टीवी की ओर रुख किया। हालांकि काम से ज्यादा अभिनव अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने श्वेता तिवारी संग साल 2013 में शादी की थी, जो ज्यादा लंबी नहीं चली। इस दौरान श्वेता के द्वारा उनपर गंभीर आरोप भी लगाए गए।
Abhinav Kohli: अभिनव कोहली का काम से ज्यादा विवादों में रहा नाम, पत्नी श्वेता ने लगाए थे गंभीर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 07:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन