पंजाब की गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले सनी देओल को लेकर भाई अभय देओल ने कहा कि वो उनकी जीत से खुश हैं। इसके साथ ही अभय ने कहा- 'सनी को समाज के लिए कुछ अच्छा काम करने का जुनून है और इसी कारण उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया।'
2 of 5
Abhay Deol
- फोटो : social media
राजनीति को एक खेल बताते हुए अभय देओल ने कहा-'उन्हें लोगों के लिये कुछ अच्छा करने का जुनून है और वह सही मंशा से ही इसमें आये हैं। राजनीति एक अलग तरह का खेल है और हम लोग कोई नेता नहीं हैं।'
इसके साथ ही अभय ने भाई सनी देओल की तारीफ करते हुए पीटीआई-भाषा से कहा- 'मैं उनके लिये खुश हूं और मैं समझता हूं कि वह इसे करना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि वह इसमें भी अच्छा करेंगे। मेरा भी मानना है कि अगर आपका दिल साफ है और आपकी नीयत अच्छी है तो आप अपना रास्ता तलाश ही लेते हैं।'
वहीं बात अभय देओल की करें तो 31 मई को उनकी वेब सीरीज चॉपस्टिक्स रिलीज होगी। बता दें कि अभय की यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अभय के साथ इसमें मिथिला पालकर लीड रोल में हैं।
5 of 5
Sunny Deol
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि सनी देओल ने पंजाब के गुरदासपुर से चुनावी मैदान में कदम रखा है। सनी देओल का सीधा मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़ से था। जिनको सनी ने 82459 वोटों से मात दी है। बता दें कि यह सीट बीजेपी की पारंपरिक सीट मानी जाती है। इस सीट से पिछली बार तक दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना चुनाव लड़ते थे।