सुष्मिता सेन अपनी क्राइम ड्रामा सीरीज 'आर्या 3' को लेकर चर्चा में हैं। आज अभिनेत्री की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है। वहीं अब सीरीज के अलावा निजी जिंदगी को लेकर सुष्मिता सेन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। अब हाल ही में, बॉलीवुड की दिवाली पार्टी में सुष्मिता एक बार फिर अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आईं, जिसे लेकर अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
Sushmita Sen: रोहमन शॉल संग दोबारा पैचअप करने पर ट्रोल हुईं सुष्मिता, लोग बोले- भगोड़ा ललित मोदी कहां गया?
अभिनेत्री सुष्मिता सेन और उनके पूर्व-प्रेमी रोहमन शॉल को हाल ही में, एक दिवाली पार्टी में साथ शिरकत करते देखा गया था। इससे फैंस के बीच आखिरकार यह पुष्टि हो गई है कि वे एक साथ रिश्ते में आ गए हैं । अभिनेत्री के अनुसार साल 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था और वे दोस्त बने रहे। अब दोनों को मुंबई में कई मौकों पर एक साथ देखा गया है।
View this post on Instagram
दिवाली पार्टी के एक पैपराजी वीडियो में सुष्मिता और रोहमन खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। सुष्मिता ने काली साड़ी के साथ काफी कम ज्वेलरी कैरी किया था। वहीं, रोहमन ने हरे रंग के ब्लेजर के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था। सुष्मिता का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही अभिनेत्री को ट्रोल भी किया जा रहा है।
Divya Khosla Laadli: बड़े परदे की लाडली बनते ही बदली दिव्या खोसला की इमेज, हिंदी फिल्म जगत का बनीं नया संदर्भ
सुष्मिता के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'उनके ब्रेकअप और पैचअप का कुछ समझ नहीं आता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो भगोड़ा ललित मोदी कहां गया। शादी नहीं हुईं क्या इनकी?' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुष्मिता राखी सावंत जैसी लग रही हैं।'
Divya Khosla Laadli: बड़े परदे की लाडली बनते ही बदली दिव्या खोसला की इमेज, हिंदी फिल्म जगत का बनीं नया संदर्भ
वहीं बात करें सुष्मिता सेन की वेब सीरीज के बारे में तो 'आर्या 3' आज, तीन नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। शुरुआती तौर पर सीरीज को समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, सुष्मिता के एक बार फिर एक्शन अवतार देख फैंस खुश हो गए हैं।