अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ चीन में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने महज 9 दिनों में 375 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह आंकड़ा शनिवार तक का है। रविवार का आंकड़ा मिला दें तो फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
'सीक्रेट सुपरस्टार' बन आमिर ने चीन में कर दिखाया कुछ ऐसा, आप भी हो जाएंगे हैरान
#SecretSuperstar continues its DREAM RUN in China... Having crossed ₹ 375 cr on Sat [Day 9], the film is expected to cross ₹ 400 cr today [Sun; Day 10]...
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 28, 2018
[Week 2]
Fri $ 4.84 mn
Sat $ 7.56 mn
Total: $ 59.14 million [₹ 376.09 cr]
भारत में ये फिल्म पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक टीनएज लड़की के सिंगर बनने की इच्छा और संघर्ष पर आधारित है। फिल्म का मुख्य किरदार दंगल गर्ल जायरा वसीम ने निभाया है।
'सीक्रेट सुपरस्टार' ने न सिर्फ चीन में 'दंगल' के कमाई के रिकॉर्ड को धराशायी किया है बल्कि यह चीन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बन गई है। चीन में दुनिया भर की फिल्मों को लागू करने के कुछ कायदे कानून हैं, जिनके तहत ही फिल्में रिलीज की जाती हैं।