बॉलीवुड में बहुत से स्टार किड्स ऐसे हैं जिनके पिता बॉलीवुड के दिग्गज सितारे हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में एंट्री नहीं की है। इस लिस्ट में इरा खान का नाम भी शामिल है। इरा सुपरस्टार आमिर खान की बेटी हैं लेकिन वो फिल्मों में नहीं आई हैं। हालांकि इरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इन दिनों वो अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आए दिन इरा अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
आमिर खान की बेटी इरा ने ब्वॉयफ्रेंड का किया हेयर कट, तस्वीर में दिखी खट्टी- मीठी नोंक-झोंक
हाल ही में अपने लेटेस्ट पोस्ट में इरा नुपुर को हेयरकेट देते नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। हालांकि इस तस्वीर की सबसे मजेदार बात ये है कि नुपुर को हेयरकट देते हुए इरा की नजर कहीं और ही दिख रही हैं।
दरअसल इरा नुपुर को हेयरकट देते हुए अपने फोन में देख रही हैं। उनका ध्यान नुपुर के बालों पर कम और फोन पर ज्यादा है। अब उनके ब्वॉयफ्रेंड ने अपने इंस्टा स्टोरी पर इसका वीडियो और तस्वीर साझा किया है। उन्होंने इरा के इस तस्वीर पर लिखा, 'डिस्ट्रैक्शंस, मैं बता रहा हूं'।
उनके इस तस्वीर को रीपोस्ट करते हुए इरा ने जवाब दिया, 'तुम भी Catan खेल रहे थे'। अब फैंस को इरा और नुपुर की ये नोंक-झोंक काफी पसंद आ रही है। इसके अलावा इरा ने कुछ और वीडियोज भी साझा किए हैं जिनमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के गाल पर किस करते नजर आ रही हैं। फैंस उनकी खूबसूरत तस्वीरों पर दिल खोल के प्यार लुटा रहे हैं।
गौरतलब है कि इरा ने वैलेंटाइन डे से पहले प्रॉमिस डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए प्यार जताया था। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए वादे करना मेरे लिए सम्मान की बात है'। इरा ने इस पोस्ट में नुपुर को अपना ड्रीम ब्वॉय बताया था।
View this post on Instagram