बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट जारी हो गई है। करीना कपूर खान और आमिर खान के फैंस काफी लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनको फिल्म की रिलीज डेट खुशी दे सकती है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा अब 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। इससे पहले यह फिल्म 11 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज तारीख को टाल दिया था और अब आखिर में फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा फिर से कर दी गई है।
फिल्म लाल सिंह चड्ढा: अब इस दिन रिलीज होगी आमिर और करीना कपूर खान की यह मूवी, पढ़िये पूरी खबर
बैसाखी के दिन रिलीज होगी फिल्म लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा 14 अप्रैल 2022 यानी कि बैसाखी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी शनिवार को आमिर खान प्रोडक्शंस ने ट्विटर हैंडल के जरिए दी गई है।
आमिर खान प्रोडक्शंस की तरफ से ट्विटर पर लिखा गया है, हमें अपने नए पोस्टर और फिल्म की नई रिलीज तारीख को साझा करते हुए खुश हैं। यह लिखते हुए प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म लाल सिंह चड्डा का एक नया पोस्टर भी फैंस के लिए साझा किया है।
फिल्म के नये पोस्टर में आमिर खान और करीना कपूर खान के बीच की केमिस्ट्री को दर्शाया गया है। पोस्टर में करीना कपूर खान ने आमिर खान के कंधे पर सिर रखा हुआ है।
गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान और करीना कपूर खान की जोड़ी को फिल्म 3 इडियट्स में देखा गया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म लाल सिंह चड्ढा के जरिए यह रोमांटिक जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर आ रही है। फिल्म के पोस्टर में आमिर खान को पगड़ी और लंबी दाढ़ी वाले सिख के रूप में देखा जा सकता है, वहीं करीना सूट में दिख रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग भारत भर में 100 से अधिक स्थानों पर की गई है। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रिमेक है।
We are happy to share our new poster and our new release date :) #LaalSinghOnBaisakhi#AamirKhan #KareenaKapoorKhan #AdvaitChandan @atul_kulkarni @ipritamofficial @OfficialAMITABH #KiranRao @Viacom18Studios @chay_akkineni #MonaSingh #ManavVij #SatyajitPande #HemantiSarkar pic.twitter.com/VOz3RBjHZz