दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' की रिलीजिंग के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं। इस बीच एक इवेंट के दौरान उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया, जिस पर आपको शायद ही यकीन हो।
दरअसल जाह्नवी ने बताया कि वह सलमान खान की हिट फिल्म 'वांटेड' के सेट पर अपने पापा के साथ गई थीं। उस दौरान प्रभुदेवा एक गाने पर डांस रिहर्सल कर रहे थे और मैं काफी देर तक उन्हें देखती रही और फिर एक कोने में जाकर मैं भी उनकी तरह नाचने लगी।
जाह्नवी ने बताया कि मुझे पता भी नहीं था कि सलमान खान मुझे वहां पर चुपचाप नाचते हुए देख रहे थे। कुछ देर के बाद जब मैं रुक गई तो उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया और कहा कि सबके सामने आकर डांस करो।
जाह्नवी ने आगे बताया कि मैंने सलमान की इस बात को नहीं काटा और मैं सबके सामने नाचने लगी। उन्होंने बताया कि उस वक्त उनकी उम्र करीब 12 साल थी। मैं बेहिचक होकर सबके सामने नाची थी और आज जब उस लम्हें को याद करती हूं तो मुझे शर्म आ जाती है।
5 of 5
Ishaan khattar and jhanvi kapoor
बता दें कि जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फैंस को भी उनकी इस फिल्म का बेशब्री से इंतजार है। जाह्नवी ने इस इवेंट पर बताया कि उन्हें फिल्म 'ओम शांति ओम' बेहद पसंद है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं और मेरी छोटी बहन खुशी अक्सर इस फिल्म के डायलॉग्स घर पर बोलती हैं और एक्टिंग करते हैं।