साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भले ही एक्ट्रेस और एक्टर को भारी-भरकम सेलेब्स माना जाता हो लेकिन आपको बता दें कि उनकी यह खूबसूरती उनकी कद-काटी से देखते ही बनती हैं। बॉलीवुड में आज साउथ की फिल्मों का सिक्का चल रहा है साथ ही साउथ की हीरोइन भी हिंदी फिल्मों में देखी जा रही हैं। ऐसे में आपको बता रहे हैं साउथ की फिल्मों की पांच सबसे लंबी एक्ट्रेस के बारे में...
श्रृति हासन
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी एक्ट्रेस श्रृति हासन की। श्रृति भले ही बॉलीवुड में कमाल ना कर सकी हों लेकिन उनकी खूबसूरती के आज भी चर्चे हैं। हिंदी फिल्मों की बात करें तो श्रृति को फिल्म रमैया वस्तावैया, डी-डे, रॉकी हैंडसम, बहन होगी तेरी और लक जैसी में देखा गया है। बता दें कि श्रृति हासन की लंबाई 5.5 फीट है।
काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल ने 2004 में आई फिल्म 'क्यों हो गया ना' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें हिंदी फिल्म सिंघम और स्पेशल 26 में देखा गया। बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म 'दो लब्जों की कहानी थी' जो कि 2016 में रिलीज हुई थी। अगर देखा जाए तो काजल अग्रवाल की भी खूबसूरती कुछ कम नहीं है और वह भी लंबी कद-काटी वाली एक्ट्रेस में शुमार होती हैं। काजल की लंबाई भी 5.5 फीट है।
रकुल प्रीत सिंह
27 वर्षीय खूबसूरत एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने 2014 में फिल्म "यारियां' से बॉलीवुड में कदम रखा था। चार साल बाद वह फिल्म 'अय्यारी' में लीड रोल में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट देखी गई थीं। बता दें कि रकुल कई तेलूगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। रकुल की लंबाई की बात करें तो वह 5.6 फीट की हैं।
तृषा कृष्णन
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार तृषा कृष्णन भी कद-कादी में किसी से कम नहीं हैं। बता दें कि तृषा की लंबाई 5.8 फीट है। बॉलीवुड में उन्हें अभी तक एक ही फिल्म खट्टा-मीठा में अक्षय कुमार के अपोजिट देखा गया था।