बॉलीवुड में एक्टर्स को कब कौनसा किरदार निभाने को मिल जाए कोई नहीं जानता। ये सारी चींजे फिल्म डायरेक्टर पर निर्भर करती हैं। एक्टर्स को कभी घरेलू रोल तो कभी गैंगस्टर तो कभी पुलिस का रोल करना पड़ जाता है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के उन 6 एक्टर्स की जो पुलिस के रोल में सबसे ज्यादा फिट बैठते हैं...
अक्षय कुमार
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्टर अक्षय कुमार की। अक्षय कुमार को कई फिल्मों में पुलिस के किरदार में देखा गया है। इसमें फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, मिस्टर बॉन्ड, अशांत, इंसाफ, आन और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में पुलिस के किरदार में नजर आ चुके हैं।
अजय देवगन
बॉलीवुड के एक्शन एक्टर अजय देवगन भी फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आए हैं। बात करें उनके पुलिस वाले रोल की तो उन्होंने फिल्म नाजायज, इंसान, गंगाजल,आरक्षण और सिंघम जैसी फिल्मों में पुलिस के बखूबी किरदार निभाए हैं। अजय को अब बॉलीवुड का सिंघम कहा जाता है।
सलमान खान
सलमान खान ने तो बॉलीवुड में पुलिस के किरदार को बदलकर ही रख डाला। बता दें कि सलमान खान ने कई फिल्मों में जैसे औजार, पत्थर के फूल, गर्व और वॉन्टेड में पुलिस का किरदार निभाया लेकिन सुपरहिट फिल्म दबंग में उनके पुलिस वाले किरदार ने उन्हें खूब शोहरत हासिल करवाई। फिल्म दबंग के दोनों पार्ट में सलमान का पुलिस वाला एटिट्यूड बहुत ही जबरदस्त दिखाया गया है।
संजय दत्त
बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में शामिल संजय दत्त ने भी कई फिल्मों में पुलिस के किरदार निभाए हैं। उन्हें फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला,पुलिसगिरी,थानेदार, और कुरुक्षेत्र में पुलिस के रोल में देखा गया है।