फारुख शेख और दीप्ति नवल की 1981 में रिलीज हुई फिल्म चश्मे बद्दूर को आज पूरे 40 साल हो गए हैं। रोमांटिक-कॉमेडी जोनर की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। खासतौर पर युवाओं को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। वहीं साल 2013 में इस फिल्म का सीक्वल भी बनाया गया था जिसका टाइटल भी यही रखा गया था।
2 of 5
चश्मे बद्दूर
- फोटो : सोशल मीडिया
चश्मे बद्दूर तीन दोस्तों की कहानी रहती है। तीनों एक फ्लैट शेयर करते हैं। जिनमें से दो दोस्त लल्लन मियां (सईद जाफरी) और ओमी (राकेश बेदी) अपने पड़ोस में रहने वाली हर लड़की को पटाने की कोशिश करते हैं लेकिन उनसे हो नहीं पाता।
3 of 5
चश्मे बद्दूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं उनका तीसरा दोस्त (फारूख शेख) जो हमेशा किताबों के बीच ही समय बिताता है उसकी तरफ पड़ोस में रहने वाली लड़की (दीप्ति नवल) पट जाती है। असल कहानी यहीं से शुरू होती है। अब दोनों दोस्त लग जाते हैं इन दोनों के बीच की दोस्ती तुड़वाने में। फारुख शेख और दीप्ति नवल दोनों की साथ में यह पांचवीं या छठीं फिल्म रही होगी लेकिन इनके करियर में यह एक मील का पत्थर साबित हुई।
4 of 5
चश्मे बद्दूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म हंसी और प्यार से भरपूर थी और अब इसकी रिलीज के 40 साल बाद भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। उस वक्त फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड में इसे पांच अलग अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे।
5 of 5
चश्मे बद्दूर 2013
- फोटो : सोशल मीडिया
बात फिल्म की कास्ट की करें तो इस फिल्म के मुख्य किरदार में फारुख शेख और रवि बासवानी आज हमारे बीच नहीं हैं। राकेश बेदी आज भी हमारा मनोरंजन उसी तरह कर रहे हैं जिस तरह सालों पहले किया करते थे। राकेश 'भाबीजी घर पर हैं' के साथ साथ और भी कई सीरियल्स में नजर आ रहे हैं। वहीं इसके सीक्वल की बात करें तो साल 2013 में अली जफर, दिव्येंदु शर्मा और सिद्धार्थ मुख्य किरदारों में नजर आए थे। फीमेल लीड के तौर पर तापसी पन्नू नजर आई थीं।