मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्मों में जितना परफेक्शन का ख्याल रखते हैं उतना ही वह पर्सनल लाइफ में भी परफेक्ट हैं। तलाक के बावजूद आमिर खान के रिश्ते अपनी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के साथ काफी दोस्ताना हैं तभी तो जब भी कोई स्पेशल मौका होता है वहां रीना जरूर आती हैं।
2 of 5
रीना दत्ता
- फोटो : मानव मंगलानी
जी हां, आमिर खान की डेब्यू फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के हाल ही में 30 साल पूरे हुए। आमिर खान के इस बड़े दिन को खास बनाने के लिए उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता भी शामिल हुई इस दौरान आमिर खान के बेटे जुनैद और भाई फैजल खान भी काफी खुश नजर।
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : मानव मंगलानी
मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें फिल्म की टीम और परिवार के कई लोगों ने शिरकत की। बता दें कि रीना दत्ता अक्सर ही आमिर खान के परिवार के साथ नजर आती हैं। इतना ही नहीं आमिर खान ने पत्नी किरण राव के साथ रीना दत्ता का जन्मदिन काफी अच्छे से मनाया था।
4 of 5
किरण राव
- फोटो : मानव मंगलानी
वहीं इस मौके पर आमिर खान की पत्नी किरण राव ने स्कर्ट टॉप और हाई हील्स में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। आमिर खान और किरण राव ने स्क्रीनिंग के दौरान काफी मस्ती की। एक तस्वीर में आमिर खान गिटार बजाते हुए नजर आए।
5 of 5
kiran rao and reena dutt
- फोटो : yogen shah
इससे पहले 'पानी फाउंडेशन' के इस कार्यक्रम में आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव को स्पॉट किया गया था। दोनों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला था। दोनों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनका रिश्ता सौतन वाला नहीं बल्कि सहेलियों जैसा है।