कमल हासन की विक्रम 3 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को प्रमोट करने में कमल हासन जोर शोर से जुड़े हुए है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि वह अपनी तमिल फिल्म ‘थेवर मगन’ की हिंदी रीमेक दिलीप कुमार के साथ बनाना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। बाद में इसी फिल्म की रीमेक को प्रियदर्शन ने हिंदी में ‘विरासत’ के नाम से बनाया।
2 of 5
विरासत फिल्म के 25 साल पूरे होने पर खास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
30 मई को विरासत को रिलीज हुए 25 साल हो गए। दिलीप साहब के साथ अगर यह फिल्म बनी होती तो कमल हासन की उनके साथ काम करने की ख्वाहिश पूरी हो गई होती। लेकिन कमल हासन की दिलीप कुमार के साथ काम करने की जो चाहत थी वह अधूरी रह गई। उन्हें आज भी इस बात का अफसोस है। आज भी वह दिलीप साहब को याद करके भावुक हो जाते हैं।
3 of 5
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन कहते हैं, ‘जब मैं दिलीप साहब से इस फिल्म के लिए मिला तो उन्होंने काम करने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि तब वह फिल्मों में काम करना बन्द कर चुके थे। मैंने काफी रिक्वेस्ट किया लेकिन फिल्मों में काम न करने का उनका अपना फैसला था।’
4 of 5
दिलीप कुमार, कमल हासन
- फोटो : social media
कमल हासन आज भी दिलीप साहब को बहुत मिस करते हैं। वह कहते हैं, ‘दिलीप साब एक बेहतरीन इंसान और कलाकार थे। मुझे हमेशा से ही इंडस्ट्री के सभी दिग्गज कलाकारों के साथ काम करना पसंद है। आज भी मैं दिलीप साहब को बहुत मिस करता हूं। मैं उनके साथ काम करना चाहता था लेकिन उनके साथ काम करने का सपना पूरा नहीं हो पाया।’
5 of 5
विरासत फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमल हासन ने ‘थेवर मगन’ का निर्माण और लेखन किया था साथ ही इसमें में शिवाजी गणेशन, रेवती, गौतमी और नासर के साथ अभिनय भी किया। इस फिल्म को भरत ने निर्देशित किया था। वहीं, प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित विरासत में अनिल और अमरीश के अलावा तब्बू, पूजा बत्रा, मिलिंद गुणाजी और गोविंद नामदेव थे। ‘विरासत’ 1997 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक रही।