आज के दिन 21 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था 'जोश'। साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म जोश को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली। फिल्म ने कमाई भी अच्छी की लेकिन 21 साल पहले किसी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म की लागत के दोगुना कमाई भी न कर पाने को अच्छा नहीं माना जाता था। अब जबकि फिल्म अपनी लागत भर कमाकर हिट होने के लिए इतराने लगती है, तब 16 करोड़ में बनी फिल्म जोश को बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की कमाई के बावजूद फ्लॉप का तमगा दिया गया था। और, वह इसलिए क्योंकि फिल्म वाकई लोगों को पसंद नहीं आई। फिल्म ने कमाई की थी मंसूर खान, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के नाम पर आए लोगों की वजह से। लेकिन मंसूर खान की ब्रांडिंग पर ये फिल्म इतना बड़ा धब्बा साबित हुई कि इसके बाद से अब तक उन्होंने कोई दूसरी फिल्म निर्देशित नहीं की है।
शाहरुख - ऐश्वर्या (भाई-बहन)
सलमान खान, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान अगर किसी फिल्म में हों तो जाहिर है, आप लपककर उस फिल्म की टिकट तुरंत बुक कराएंगे और वह भी एडवांस में। बता दें, फिल्म जोश में शाहरुख, ऐश्वर्या तो नजर आए लेकिन सलमान ने अपने कदम पीछे कर लिए। शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन कई बार स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। यहां तक की 'जोश' फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने किंग खान की बहन का किरदार भी निभाया था। 'जोश' फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। आइए बताते हैं इससे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से ...
2 of 5
फिल्म- जोश
- फोटो : सोशल मीडिया
यह उन फिल्मों में से एक थी जो अपनी कमाई को लेकर नहीं बल्कि कास्टिंग को लेकर चर्चा में रही। मंसूर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'सबसे पहले (राहुल) का रोल आमिर को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इसलिए फिल्म करने से इंकार कर दिया था क्योंकि उस वक्त वह लवर ब्वॉय का किरदार निभाना नहीं चाहते थे। वह मैक्स का किरदार निभाना चाहते थे। 'जोश' फिल्म के लिए काजोल को शाहरुख की बहन का रोल ऑफर किया गया था लेकिन वह भी मैक्स का किरदार निभाना चाहती थीं।' जोश फिल्म में शाहरुख खान का मैक्स का किरदार सभी को इतना पसंद आया था कि हर कोई उसे निभाना चाहता था।
शाहरुख से पहले मैक्स डायस का किरदार सलमान को ऑफर हुआ लेकिन उन्होंने इसलिए मना कर दिया कि फिर ऐश्वर्या उनकी बहन का किरदार निभाएंगी। जो उन्हें बिल्कुल मंजूर नहीं था। आखिरकार शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और चंद्रचूड़ सिंह मुख्य किरदारों में नजर आए। मंसूर खान को लगता था कि शाहरुख और ऐश्वर्या फिल्म में हैं तो उसे हिट होने से कौन रोक सकता है। लेकिन दो बड़े सुपरसितारों को भाई बहन बनाकर पेश करना ही फिल्म के लिए भारी पड़ गया।
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खुद शाहरुख आजतक इस बात के लिए भिनभिनाते रहते हैं कि उन्हें ऐश्वर्या के साथ एक ही तो फुल लेंथ वाली फिल्म मिली और उसमें भी वह उनके भाई बन गए। मजाक में वह इसे अपने करियर की सबसे शर्मनाक घटना भी बताते हैं। ऐश्वर्या को एक फिल्म पुरस्कार समारोह में ट्रॉफी देते हुए शाहरुख ने कहा था कि कायनात की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या की जोड़ी जब पहली बार उनके साथ बनी तो ये शर्म की बात है कि वह उनके भाई बने थे।
5 of 5
फिल्म- जोश
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म जोश की कहानी गोवा के दो गैंग्स की कहानी है जो अक्सर किसी न किसी बात को लेकर टकराते रहते हैं। दोनों ने शहर के इलाके बांट रखे हैं लेकिन एक गैंग का लीडर प्रकाश (शरद कपूर) जब गोवा की एक जमीन पर आंखें जमाता है तो उसकी मैक्स डायस उर्फ मैक्सी (शाहरुख खान) से सीधी भिड़ंत होती है। मैक्स की बहन शिरले (ऐश्वर्या) को प्रकाश के भाई राहुल (चंद्रचूड़ सिंह) से प्यार हो जाता है।