रिलीज से एक दिन पहले आया '2.0' का सबसे दमदार पोस्टर, देखें अक्षय का अबतक का सबसे खतरनाक लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
बता दें कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को भारत की बड़े बजट की फिल्म बताया जा रहा है। 2.0 में अक्षय कुमार जहां खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं तो वहीं रजनीकांत बतौर अभिनेता दिखाई देंगे। 2.0 के रिलीज से एक दिन पहले रजनीकांत के रोल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
फिल्म 2.0 को कुछ दर्शक साल 2010 में आई रजनीकांत की फिल्म रोबोट का सीक्वल कह रहे हैं तो कुछ इसको रोबोट 2 बताया रहे हैं। फिल्म रोबोट में रजनीकांत के किरदार का नाम चिट्टी था। वहीं 2.0 में भी रजनीकांत का नाम चिट्टी है। ऐसे में अब खबर ये हैं कि फिल्म 2.0 की शूटिंग की शुरुआत में रजनीकांत ने चिट्टी के किरदार को करने से मना कर दिया था।
इन दिनों 2.0 के मेकर्स और स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। इस बीच फिल्म के निर्देशक शंकर ने चिट्टी के किरदार को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चिट्टी के किरदार के लिए जब वह रजनीकांत के पास गए तो उन्होंने खराब स्वास्थ्य के चलते ऐसे एक्शन किरदार को करने से मना कर दिया था। शंकर ने बताया कि रजनीकांत ने कहा कि वह अब ऐसे किरदार नहीं करना चाहते जिसमें एक्शन ज्यादा करना पड़े, उनकी जगह वह किसी और सुपरस्टार को ले लें।