{"_id":"5ab786ae4f1c1b68248b7269","slug":"1920-actress-adah-sharma-dance-video-with-grandmother-goes-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फेमस हीरोइन को दादीजी ने डांस में दी कड़ी टक्कर, 'बम डिगी डिगी' गाने पर दिखा ताबड़तोड़ जलवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फेमस हीरोइन को दादीजी ने डांस में दी कड़ी टक्कर, 'बम डिगी डिगी' गाने पर दिखा ताबड़तोड़ जलवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Adah Sharma
बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। '1920' फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों फिर से सुर्खियों में है। 10 साल के फिल्मी सफर ने अदा ने कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। हाल ही में अदा शर्मा ने ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जो चुटकियों में वायरल हो गया।
Trending Videos
Adah Sharma
इस वीडियो में अदा अपनी दादी के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यह गाना हाल ही में रिलीज फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' का 'बम डिगी डिगी' गाना है जिस पर यह दोनों ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को अदा ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को चैलेंज दिया है।
Adah Sharma
पोस्ट करते हुए अदा शर्मा ने लिखा - 'मैंने तो अपने डांस पार्टनर के साथ डांस किया। आप भी अपने डांस पार्टर को टैग करें।' दिशा ने इस वीडियो को महज कुछ देर पहले ही शेयर किया है जिसे अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Adah Sharma
वीडियो में जहां अदा नए स्टाइल के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं उनकी दादी पूरा साथ देती हुई दिखाई दीं। अदा शर्मा ने साल 2008 में '1920' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद 'हंसी तो फसी' तो वहीं विद्युत जामवाल के साथ 'कमांडो 2' में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी जिसमें अदा का रोल फैंस को पसंद आया था।
A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah) on
विज्ञापन
Adah Sharma
वीडियो में अदा शार्ट्स के साथ हुडी और स्नीकर्स में दिखाई दीं तो वहीं दादी हरे रंग की साड़ी पहने हुई थी। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अदा और दादी के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी ने दोनों को क्यूट कहा तो किसी ने कूल ग्रैनी कहकर डांस को सराहा।