भारतीय सिनेमा के पहले शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर ऐसी शख्सियत थे जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता था। लेकिन जब राज कपूर ने फिल्म 'बॉबी' के लिए संगीतकार के तौर लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को लेना चाहा तो उन्होंने फिल्म में संगीत देने से मना कर दिया। राज कपूर हमेशा अपनी शर्तों पर काम करने वाले इंसान थे, लेकिन उन्हें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की दो शर्ते माननी पड़ी। और, इस पूरे घटनाक्रम में गायक मुकेश की क्या भूमिका रही, खुद बता रही हैं, संगीतकार लक्ष्मीकांत की पत्नी जया कुडालकर ने ‘अमर उजाला’ से इस खास खास मुलाकात में...
100 Years of Mukesh: देवमानुस मुकेश की जन्मशती पर बेटे का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, पापा के साथ गाईं ये आखिरी लाइन
2 of 5
लक्ष्मीकांत-राज कपूर,प्यारेलाल
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के फ्लॉप होने के बाद राज कपूर फिल्म के संगीतकार शंकर जयकिशन के साथ काम नहीं करना चाह रहे थे। उन्होंने उन दिनों के सुपरहिट गायक मुकेश को लक्ष्मीकांत के पास भेजा और फिल्म 'बॉबी' में संगीत देने की पेशकश की। जया कुडालकर बताती हैं, 'उन दिनों मुकेश जी राज कपूर साहब के कहने पर फिल्म 'बॉबी' में संगीत देने की बात लक्ष्मीजी से करने आए। इत्तेफाक से उस समय प्यारेलाल जी नहीं थे। तो लक्ष्मीजी ने फौरन हां नहीं कहा। वह बोले कि सोचकर बताते हैं।’
3 of 5
लक्ष्मीकांत-जया
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
संगीतकार लक्ष्मीकांत कोई भी फैसला अकेले नहीं लेते थे। जया कुडालकर ने बताया, 'लक्ष्मी जी ने इस विषय में प्यारेलाल जी से बात की और यह तय हुआ कि राज कपूर की फिल्म 'बॉबी' में संगीत नहीं देंगे। उन्होंने मुकेश जी को बुलाकर कहा, 'हम काम नहीं करेंगे।' मुकेश जी ने हैरानी से पूछा कि क्यों? लक्ष्मी जी ने कहा, ‘इतने साल से शंकर जयकिशन जी राज कपूर की फिल्मों में संगीत देते आए हैं और हम उनकी जगह नहीं लेना चाहते हैं।'
4 of 5
लक्ष्मीकांत-लता मंगेशकर-प्यारेलाल
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
जया कुडालकर के मुताबिक इस पर मुकेश जी ने कहा, 'अगर आप लोग काम नहीं करेंगे तो कोई और करेगा, क्योंकि राज कपूर साहब अब शंकर जयकिशन के साथ अब काम नहीं करना चाहते हैं।' दरअसल, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की हमेशा से ख्वाहिश थी कि राज कपूर के साथ काम करना है, लेकिन उनके मन में शंकर जयकिशन के प्रति जो सम्मान था, उस सम्मान की वजह से वे राज कपूर की फिल्में नहीं करना चाह रहे थे।
5 of 5
लक्ष्मीकांत-राज कपूर-प्यारेलाल
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
जया कुडालकर बताती हैं, 'लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी, शंकर जय किशन के बहुत बड़े प्रसंशक थे और उनकी बहुत इज्जत करते थे। इसलिए राज कपूर साहब की फिल्म में काम नहीं करना चाह रहे थे, लेकिन जब मुकेश जी ने समझाया कि आपलोग नहीं करेंगे तो कोई और करेगा, इसलिए मैं चाहता हूं कि आप लोग ही करें।' फिर लक्ष्मी जी ने फिल्म में काम करने की दो शर्त रखी, एक कि लता मंगेशकर फिल्म में गीत गाएंगी, दूसरी शर्त यह थी कि गानों की रिकॉर्डिंग वह अपनी पसंद की जगह पर करेंगे और आर के स्टूडियो नहीं जाएंगे।