बॉलीवुड स्टार्स खुद की सुरक्षा को लेकर पब्लिकली बहुत ही सतर्क रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद वे बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 10 बॉलीवुड स्टार्स की जो जानलेवा हादसे के बाद भी मौत के मुंह से वापस आए ...
हेमा मालिनी
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की। बता दें कि साल 2015 में वह एक भयंकर सड़क हादसे का शिकार हुई थीं। इस हादसे में हेमा को दाहिनी आंख की तरफ बेहद गंभीर चोंटे भी आई थी। ये हादसा राजस्थान के दौसा में हुआ था।
सोनू सूद
साउथ एक्टर और बॉलीवुड में साइड रोल करने वाले एक्टर सोनू सूद भी एक बार सड़क पर भयंकर हादसे का शिकार हुए। इस दौरान वह वेस्टर्न एक्स्प्रेस हाईवे से गुजर रहे थे तभी उनकी कार में आग लग गई। ऐसे में सोनू ने तेजी दिखाई और वह कार से कूद गए।
प्रीति जिंटा
इस लिस्ट में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का भी नाम आता है। बता दें कि प्रीति को दो बार जीवनदान मिला। पहली बार जब वह कोलंबों में एक शो में परफोर्म कर रही थीं और अचानक बॉम्ब ब्लॉस्ट हुआ। दूसरी बार थाईलैंड में छुट्टियां मना रही थीं और सुनामी के बीच फंस गई थीं।
सैफ अली खान
5 of 11
सैफ अली खान
- फोटो : samaa
बता दें कि सैफ अली खान फिल्म 'क्या कहना' के शूटिंग सेट पर तब घायल हो गए जब उनके सिर पर एक पत्थर आकर लगा। सिर में गहरी चोट लगने की वजह से उन्हें सौ टांके लगे। इस हादसे पर सैफ ने कहा कि ' ये मेरी लाइफ का सबसे बड़ा हादसा है..और इस दौरान मेरे साथ कोई नहीं था..डायरेक्टर भी बीमार होने की वजह से मेरे पास नहीं थे।