हाल ही में बैड न्यूज अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने सबसे अच्छे दोस्त और सह कलाकार का नाम पूछे जाने पर अभिनेता विक्की कौशल का नाम लिया था। आइए आपको बताते हैं उस अभिनेत्रियों और अभिनेताओं के बारे में जिनका इंडस्ट्री में ही जिगरी दोस्त है। दोनों साथ में बहुत अच्छा रिश्ता भी शेयर करते हैं और हमेशा सुख दुख में साथ दिखाई देते हैं।
2 of 6
जैकलीन -सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडिस
अभिनेत्री सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडिस एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों एक दूसरे की जिगरी दोस्त मानी जाती हैं। जैकलीन ने सोनम की शादी में उन्ही एक गुलाबी लहंगे से मिलता हुआ लहंगा भी पहना था। साथ ही सोनम कपूर का जैकलीन फर्नांडिस काफी ध्यान भी रखती हैं।
Devara: राजामौली पर चढ़ा 'देवरा' का खुमार, जूनियर एनटीआर की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे निर्देशक
3 of 6
फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ritesh_sid
फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी
निर्माता और अभिनेता फरहान अख्तर अपने दोस्त रितेश सिधवानी के साथ गहरी दोस्ती शेयर करते हैं। रितेश और फरहान प्रोडक्शन हाउस एंटरटेनमेंट के मालिक हैं। दोनों की दोस्ती काम के अलावा निजी जिंदगी में भी बहुत खास है। दोनों इतने जिगरी दोस्त हैं कभी भी एक दूसरे को फोन कर बात कर सकते हैं।
Saif Ali Khan: इस मामले में पापा से सलाह लेते हैं इब्राहिम अली, सैफ बोले-'खुद को खुशकिस्मत मानता हूं'
4 of 6
करीना कपूर- अमृता अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @amuaroraofficial
करीना कपूर- अमृता अरोड़ा
अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ बहुत अच्छा रिश्ता रखती हैं। दोनों ही बहुत ही चर्चित फैशन आइकन हैं। अमृता और करीना के बीच एक बहुत ही खास रिश्ता है। करीना कपूर खान को अक्सर अमृता, मलाइका के साथ पार्टी करते देखा जाता है। दोनों बहुत ही जिगरी दोस्त हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।
Saif Ali Khan: बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं सैफ अली खान, बेबो का भी है सारा अली खान के साथ गहरा लगाव
5 of 6
रोहित शेट्टी- अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ itsrohitshetty
रोहित शेट्टी- अजय देवगन
निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन के बीच गहरी दोस्ती है. दोनों ने साथ में करीब 13 फिल्में की हैं। दोनों ने साल 2003 से एक साथ काम करना शुरू कर दिया था। अजय और रोहित इंडस्ट्री से परे भी बहुत ही गहरे दोस्त हैं। कई इवेंट्स भी में दोनों को साथ देखा जाता है।